{"_id":"5cf56d84bdec22070d45b0ac","slug":"sushil-mustache-transferred-to-kanpur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील मूंछ कानपुर जेल स्थानांतरित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुशील मूंछ कानपुर जेल स्थानांतरित
Tue, 04 Jun 2019 12:27 AM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद सूचीबद्ध माफिया सरगना सुशील मूंछ उर्फ प्रधान को शासन के आदेश पर सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर सेंट्रल जेल रवाना कर दिया गया है। शाम करीब 5.30 बजे उसे कानपुर जेल में दाखिल कर दिया गया।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी माफिया सरगना सुशील मूंछ उर्फ प्रधान ने गांधी कालोनी अंकित विहार निवासी सुशील उर्फ चीकू की हत्या के मामले में 30 मार्च को कोर्ट में सरेंडर किया था, तभी से वह जिला कारागार में बंद था। कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने सुशील मूंछ को प्रशासनिक आधार पर यहां से अन्य जेल में स्थानांतरित किए जाने की संस्तुति शासन से की थी।
जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि शासन के आदेश पर सोमवार सुबह 8.30 बजे सुशील मूंछ को कड़ी सुरक्षा में कानपुर सेंट्रल जेल के लिए रवाना कर दिया गया। शाम करीब 5.0 बजे सुशील मूंछ को कानपुर जेल में दाखिल कर दिया गया, जिसके बाद फोर्स मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। बताया गया है कि सुशील मूंछ को यहां से कानपुर जेल भेजने के आदेश लोकसभा चुनाव के दौरान ही आ गए थे, मगर पुलिस फोर्स के अन्य जिलों में चुनावी ड्यूटी पर गए होने के कारण उसे यहां से कानपुर नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
अब चुनाव समाप्त होने पर उसे सोमवार को यहां से कानपुर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि सुशील मूंछ के साथ ही उसके दोनों बेटे भी जेल में ही बंद थे। मंजीत उर्फ टोनी जहां खतौली में हुई गांव खेड़ी तगान निवासी दूधिया असबाब की हत्या में फिलहाल जेल में ही बंद है, वहीं दूसरा बेटा अक्षयदीप उर्फ मोनी खतौली के प्रॉपर्टी डीलर नीरज की हत्या में जेल में था, जो हाल ही में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया है।
सरवट विवाद में चार लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट में रविवार देर रात ट्रैक्टर आगे निकालने को लेकर रामभज व उसके बेटे बॉबी निवासी सरवट का मिमलाना रोड निवासी मोहसिन व शहजाद से विवाद हो गया था। मारपीट के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे, जिससे क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया था। पुलिस ने मामले में उक्त चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनका सोमवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।