{"_id":"58dc00454f1c1be14b63e5a4","slug":"suprabha-s-life-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात विक्की की मां सुप्रभा त्यागी को जान का खतरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात विक्की की मां सुप्रभा त्यागी को जान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं सुप्रभा त्यागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में गोली का शिकार बनाए गए विक्की त्यागी की मां ने सीबीसीआईडी जांच पर उंगली उठाते हुए बेटे के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। घर के आसपास संदिग्धों के दिखाई देने पर महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया की आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
बुधवार को शहर में स्थित रेस्टोरेंट में विक्की त्यागी की मां सुप्रभा त्यागी ने प्रेसवार्ता की। बताया कि प्रमुख पद की चुनावी रंजिश में ब्रजबीर पक्ष ने 16 फरवरी 2015 को शामली के बहावड़ी निवासी सागर मलिक के साथ मिलकर कोर्ट में उसके बेटे विक्की त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उसकी तहरीर पर सिविल लाइन थाने में 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में सागर मलिक और ब्रजबीर जेल में बंद हैं और बाकी आरोपी खुले घूम रहे हैं।
मामले की जांच सीबीसीआईडी द्वारा की गई। सुप्रभा देवी ने जांच पर अंगुली उठाते हुए कहा कि जिस ब्रजबीर के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस पहले ही कोर्ट में चार्जशीट पेश कर चुकी है, उसे कैसे सीबीसीआईडी ने जांच से बाहर निकाल दिया। उन्होनें ने टीम की जांच पर संदेह व्यक्त किया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि टीम आरोपी बनाए गए रंजनवीर को गिरफ्तार नहीं कर रही है और न ही उसके ऊपर इनाम घोषित किया गया। बताया कि आरोपी रंजनवीर सिंह के गुर्गे हथियारों के साथ उनके मकान के आसपास घूम रहे हैं। जिस कारण परिवार की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। उसने पुलिस प्रशासन से परिवार की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है साथ ही हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
चुनाव से पूर्व हटा ली गई थी सुरक्षा
सुप्रभा त्यागी ने बताया कि चुनाव से पहले परिवार की सुरक्षा के लिए मकान के बाहर आधा दर्जन पीएसी के जवान तैनात थे। चुनाव से पूर्व एसएसपी ने सभी को हटा दिया था और वादा किया था कि मतगणना के बाद सभी को वापस लगा दिया। लेकिन सुरक्षा वापस नहीं दी गई है, जिसके चलते परिवार पर हमले की आशंका है।