{"_id":"57474c884f1c1ba22c6927dd","slug":"student-commits-suicide-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में छात्रा ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश में छात्रा ने की खुदकुशी
Updated Fri, 27 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने इसी बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।
खरड़ निवासी मुनसब सेना में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी रिहाना, तीन बच्चे और माता-पिता रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रिहाना सोकर उठी और बेटी शमा (18) को जगा कर भैंस का दूध निकालने चली गई।
आधा घंटे बाद करीब छह बजे कमरे में गोली चलने की आवाज आई तो घर में भगदड़ मच गई। परिजनों और मोहल्ले वाले कमरे में पहुंचे तो लहूलुहान शमा तड़प रही थी, उसके पेट में गोली लगी थी। परिजन तुरंत ही उसे जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फुगाना थानाध्यक्ष गिरिश त्यागी ने बताया कि युवती ने गृह क्लेश में आत्म हत्या की है। शमा के बाबा हकीमुद्दीन ने आत्महत्या करने की तहरीर थाने में दी है। आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।