{"_id":"591f44a74f1c1bb315f228bd","slug":"strike-in-bullion-market-traders-sitting-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा मार्केट में हड़ताल, धरने पर बैठे व्यापारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा मार्केट में हड़ताल, धरने पर बैठे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 20 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मथुरा लूट और हत्याकांड के विरोध में सराफा बाजार में हड़ताल रही। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखा और धरना दिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मथुरा लूट और हत्याकांड के विरोध में सराफा बाजार में हड़ताल रही। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखा और धरना दिया। व्यापारियों ने हत्यारों का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस-प्रशासन पर कड़ा आक्रोश जताया। इस बीच मृतक व्यापारियों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
मथुरा में सर्राफा मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या कर चार करोड़ की लूट होने पर जनपद के सराफा एसोसिएशन में भी उबाल आ गया है। एसोसिएशन ने जघन्य प्रकरण पर आक्रोश जताते हुए शुक्रवार को बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने हड़ताल कर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ की कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष मूलचंद ने कहा कि लूट, हत्याएं होने से व्यापारियों के साथ आमजन भी व्याकुल है। वहीं, व्यापारियों के धरने को राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया। इस दौरान मंत्री स्वराज वर्मा, मोहनलाल वर्मा, पवन वर्मा, विनोद वर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज वर्मा, महेश, सचिन, विजय, शमशाद, इजहार अहमद, रामगोपाल वर्मा, दिनेश वर्मा, जय नारायण, सतीश गोयल राहुल, राजकुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
रालोद और सपा ने दिया समर्थन
मुजफ्फरनगर। सराफा एसोसिएशन के धरने को रालोद और समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दिया है। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि प्रदेश लूट-हत्याओं से दहल रहा है। उन्होंने मथुरा कांड का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। इस दौरान डॉ योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, अवनीश चौहान, सुमित पंवार, कृष्ण, सुखराम सिंह, सुधीर, सत्यवीर आदि मौजूद रहे। उधर, सपा युवजन सभा ने भी धरने को समर्थन देकर प्रदेश सरकार पर तंज कसे। सभा के जिलाध्यक्ष राकिब कुरैशी ने लूट, हत्या के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
वैश्य समाज में भी आक्रोश, ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने मथुरा कांड पर आक्रोश जताया। वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि बदमाशों द्वारा दुस्साहस कर दिन दहाड़े मथुरा में सर्राफा व्यापारियों से लूट के साथ उनकी हत्याएं कर दी गई। यह पुलिस प्रशासन की लापरवाही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय गोयल, डॉ पुनीत सिंघल, प्रतीक मित्तल, नीरज बंसल, जितेंद्र कुच्छल, राजीव सिंघल, पंकज गोयल, शोभित गुप्ता, अक्षय जैन, नवीन मित्तल, निति गर्ग, अनुराग सिंघल, विकास, मनोज गुप्ता, रेनू गोयल, मीनाक्षी मित्तल, सुनीता सिंघल आदि मौजूद रहे।
सराफ बंधुओं की हत्या पर भड़के व्यापारी
चरथावल। मथुरा में दो सराफा कारोबारियों पर गोलियां बरसाकर चार करोड़ के जेवरात लूटने की सनसनीखेज वारदात के विरोध में शुक्रवार को कस्बे के सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। गुस्साए व्यापारियों ने शांति मार्च निकाल कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसएचओ संजीव शर्मा को सौंपा। कस्बे में बाजार कलां में सराफा कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक सभा का आयोजन किया। मथुरा कांड पर कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि योगी सरकार सूबे में अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है।
हत्याकांड के विरोध में शोकसभा में व्यापारियों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी। कस्बे के प्रमुख मार्गों से व्यापारियों ने शांतिमार्च निकाला और थाने में पहुंचकर घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग राज्यपाल से की। इस संबंध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया। इस दौरान अजय वर्मा, सतीश वर्मा, अनुज सिंघल, नीरज गर्ग, चंद्रपकाश वर्मा, संदीप वर्मां, राधेश्याम वर्मा, अमित कुच्छल, प्रदीप वर्मा, मनोज वर्मा, संजय वर्मा, आरूप कुच्छल मौजूद रहे।
बाजार बंद कर पहुंचे एसडीएम कार्यालय व्यापारी
बुढ़ाना/भोपा। सराफा बाजार बंद कर कारोबारी शुक्रवार को तहसील परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने मथुरा में कारोबारी भाइयों की हत्या के मामले में नाराजगी जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने घटना के खुलासे की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम श्याम अवध चौहान को सौंपा। इस दौरान अंकुर वर्मा, सोनू वर्मा, रवि वर्मा, राजेंद्र, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
उधर, भोपा मथुरा कांड को ध्यान में रखते हुए सीओ भोपा ने सराफा व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ अकिल अहमद व प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने भोपा, मोरना, भोकरहेड़ी निवासी समस्त सराफा व्यापारियों के साथ बैठक की। कहा कि चौकीदार की व्यवस्था भी करें और संदिग्ध ग्राहकों की सूचना पुलिस को समय से दें। नौकरों का सत्यापन कराएं। मौके पर प्रवेंद्र कुमार, आनंद वर्मा, सुनील, श्रीकांत वर्मा, नितिन वर्मा, मनिक कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार, ब्रह्मसिंह यादव, अरुण कुमार मौजूद रहे।