फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spray was blacked

परिवार को स्प्रे से बेहोश कर लाखों की चोरी  

Thu, 01 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Spray was blacked
वृद्ध को उपचार के लिए ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के अंबा विहार में सोते परिवार को स्प्रे सुंघाकर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह आंख खुलने पर पीड़ित परिवार को चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर वापस लौट आई। 
विज्ञापन


अंबा विहार निवासी अजदार हुसैन का खराद का काम है। मंगलवार रात को उसके परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात में मकान की दीवार से चोर उसके मकान में घुसे और बेहोश करने को स्प्रे सभी के ऊपर डाल दिया। सभी के बेहोश हो जाने पर चोरों ने घर में रखे दो सौ डालर, तीस हजार की नगदी, दो गैस सिलेंडर, एक बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन


ऊपरी मंजिल पर सोई पीड़ित की मां की सुबह आंख खुला और उसके घर के सामान की चोरी को देखा तो सभी को बेहोशी से उठाया। सभी के सिर चक्कर काट रहे थे। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर वापस लौट आई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार से मारपीट कर रिवाल्वर दिखाया
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी इरफान जैदी ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी कार से चालक विजय के साथ हरिद्वार से गाजियाबाद जा रहा था। मंगलवार रात जानसठ फ्लाईओवर के पास पीछे से आई स्कार्पियो में सवार तीन आरोपियों मिंटू, नरेंद्र गुप्ता और नरेंद्र यादव ने टक्कर मारकर उसकी कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही आरोपियों ने पीड़ित से गाली गलौज की और उसे रिवाल्वर दिखाया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed