फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sought information on fake CIA officer

फर्जी सीआईए अफसर के मामले में जानकारी मांगी  

Mon, 24 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sought information on fake CIA officer
जांच - फोटो : demopic
मुजफ्फरनगर के खतौली में अमेरिका के फर्जी सीआईए ऑफिसर को लेकर आईबी और एटीएस टीम भी सक्रिय हो गई है। आईबी और एटीएस टीम ने फर्जी ऑफिसर की गतिविधियों की जांच पड़ताल करने को एलआईयू विभाग से तमाम जानकारी मांगी है।      
विज्ञापन

 

पुलिस ने अमेरिका का फर्जी सीआईए ऑफिसर बनकर लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी हरियाणा के रोहतक निवासी श्यामलाल भागवत पुत्र बिजेंद्र को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपी फर्जी ऑफिसर के बताए गए मोबाइल नंबर से रोहतक में उसकी मां से बातचीत की थी। पुलिस ने मां से आरोपी श्यामलाल के बारे में पूछने पर उसने बताया था कि उसका बेटा नशे का आदी है और लोगों से ठगी करता घूमता फिरता है।

विज्ञापन

उससे तो पूरा परिवार दुखी है। आईबी व एटीएस टीम ने अमेरिका का फर्जी सीआईए ऑफिसर बनकर दूसरे प्रदेश में आकर लोगों को ठगी करने के मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। जिला कारागार भेजे गए फर्जी ऑफिसर की गतिविधियों के बारे में पता लगाने के लिए आईबी और एटीएस टीम से एलआईयू विभाग से इसकी तमाम जानकारी मांग ली है। एलआईयू विभाग ने इसके बारे में तमाम जानकारी एकत्र करनी शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस फर्जी ऑफिसर से जेल में भी पूछताछ की जा सकती है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed