फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six more youths holding chip in petrol pump

पेट्रोल पंप में चिप लगानेे वाले छह और युवक पकड़े  

Fri, 05 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 05 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six more youths holding chip in petrol pump
खतौली में पेट्रोल पंप पर जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर बड़े पैमाने पर घटतौली मामले की तहकीकात जारी है। पुलिस को जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को क्लू मिला है कि चिप तैयार करने वाले मास्टरमाइंड मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है। बुधवार को दो युवकों से पूछताछ के बाद छह और युवकों को उठाया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले का पुलिस जल्द खुलासा करेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर बड़े पैमाने पर घटतौली की जा रही थी। पिछले दिनों लखनऊ में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस को क्लू मिला की चिप तैयार करने वाले मास्टरमाइंड मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले हैं। इसका खुलासा होने पर प्रशासनिक मशीनरियां सक्रिय हो गई। पुलिस प्रशासन ने शहर में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें। बता दें कि बुधवार शाम किदवईनगर से दो युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन


इसके बाद एक-एक कर छह और युवकों को उठाया गया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके पास से मिले लैपटॉप और कंप्यूटरों को पुलिस खंगालने में जुटी है। पुलिस ने कहा कि इन युवकों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सारे सबूत एकत्र करने के बाद पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने दोपहर में सिटी सेंटर में दुकान से एक युवक को उठाया तो हंगामा खड़ा हो गया। कई दुकानदार एकत्र होकर शहर कोतवाली पहुंचे और वहां एसएसआई समयपाल अत्री का घेराव किया। दुकानदारों ने युवक को निर्दोष बताते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद, जांच के बाद युवक को छोड़ने की बात कहने पर दुकानदार लौट गए।       

पेट्रोल पंप पर छापा  
जानसठ रोड पर खुशहाली पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच पड़ताल करने को डीएसओ ने टीम के साथ अचानक छापा मारा। छापामारी के दौरान सेल्समैनों में हड़कंप मच गया। डीएसओ ने मशीनों से तेल निकलवाकर माप तौल किया। डीएसओ ने एक बंद पड़ी मशीन पर नाराजगी जताते हुए सेल्समैनों की जमकर क्लास ली। हालांकि पेट्रोल पंप पर घटतौली नहीं पकड़ी गई। 

त्रिवेणी शुगर मिल का जानसठ रोड पर खुशहाली के नाम से पेट्रोल पंप स्थित है। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे जिला पूर्ति अधिकारी मदन यादव ने टीम के साथ खुशहाली पेट्रोल पर अचानक छापा मारा। छापामारी के दौरान सेल्समैनों में हड़कंप मच गया। डीएसओ ने पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल का स्टॉक रजिस्टर चेक किया।

इसके अलावा उन्होंने डीजल व पेट्रोल पंप की मशीनों से तेल निकलवाकर उसकी माप तौल कराई। माप तौल में किसी प्रकार की कोई घटतौली नहीं मिली। डीएसओ ने एक बंद पड़ी मशीन को लेकर नाराजगी जताते हुए सेल्समैनों की क्लास लेते हुए उसको तुरंत ठीक कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। छापेमारी में पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा, सीओ अनिल कुमार समेत जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ शामिल रहा।

रोहाना के पेट्रोल पंप पर पकड़ी घटतौली       
जिले में पेट्रोल पंपों पर छापे की कार्रवाई शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को तीन पंपों पर छापा मारकर जांच हुई। रोहाना रोड के राज फिलिंग स्टेशन की एक यूनिट में पांच लीटर में बीस एमएल की घटतौली पकड़ी गई। यूनिट को सील कर दिया गया। जानसठ रोड के त्रिवेणी इंजीनियर कंपनी के पंप मालिक को भी नोटिस जारी किया गया।

डीएम गौरीशंकर प्रियदर्शी के निर्देशन में जिल प्रशासन ने सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर छापामारी शुरू कर दी। रुड़की रोड स्थित भारत फिलिंग स्टेशन पर एडीएम वित्त सुनील सिंह के नेतृत्व में छापामारी हुई। डीएसओ मदन यादव, सिटी मजिस्ट्रेट नईम अहमद, सीओ सिटी तेजवीर सिंह, बांट माप तौल के अधिकारी, आयल कंपनी और पंप की मशीन सप्लाई करने वाली कंपनी के अधिकारी शामिल रहे। भारत फिलिंग स्टेशन पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली।


इसके बाद टीम ने रोहाना रोड के राज फिलिंग स्टेशन की चेकिंग की। यहां एक यूनिट में पांच लीटर में बीए एमएल की घटतौली सामने आई। कंपनी को मूल्यांकन के लिए लिखने के साथ यूनिट को सील कर दिया गया। एक यूनिट में पाईप फटा होने के कारण उसे भी सील कर दिया गया। डीएसओ मदन यादव ने बताया कि तीसरा छापा जानसठ रोड स्थित त्रिवेणी इंजीनियरिंग कंपनी के पंप पर लगा। यहां पांच में से दो यूनिट खराब मिली। पंप मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed