फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sikheda mein mahila ki hatya

सिखेड़ा में विवाहिता की हत्या

Sun, 13 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत के सिखेड़ा में ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंदकर नाले में डाल दिया। पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया तो उसने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने ससुर की निशानदेही पर शव को नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों की ओर से थाने में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।      
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना ककरौली क्षेत्र के गांव खोखनी निवासी विक्रम की बेटी सरिता की शादी थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र शोपाल के साथ इसी वर्ष माह अप्रैल में हुई थी। मायके वालों का कहना है कि विवाह के बाद से ही ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले आए दिन सरिता को प्रताड़ित करते रहते थे। शनिवार की सुबह गांव सिकरेड़ा से किसी ग्रामीण ने विक्रम को मोबाइल फोन करके बताया कि उनकी बेटी
विज्ञापन


सरिता घर में दिखाई नहीं दे रही है। इतनी बात सुनकर मायके वाले थाना सिखेड़ा में पहुंचे और सरिता की हत्या करने की आशंका जताई। पुलिस ने शक के आधार पर ससुर शोपाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ससुर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को उन्होंने सरिता की गर्दन पर बलकटी से प्रहार कर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद करके भगवानपुर के नाले में डाल दिया है। पुलिस ने ससुर की निशानदेही पर नाले से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद से पति व अन्य ससुरालवाले घर से फरार हैं।  थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी तक पुलिस का तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर ससुरालवालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed