{"_id":"57aa2ede4f1c1b0445ee47d6","slug":"shiv-chowk-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी बदलने को लेकर शिवचौक पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूड़ी बदलने को लेकर शिवचौक पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
चूड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के शिवचौक पर चूड़ियों को बदलने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पीड़िता के साथ आए युवक से आरोपियों ने मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आ जाने से मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया और एक आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर एक आरोपी का चालान कर दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
सिविल लाइन के मल्हूपुरा निवासी अंजुम ने शिवचौक पर रेहड़े पर चूड़िया बेचने वाले से सोमवार दिन में चूड़ियां खरीदी थीं। घर जाने पर चूड़ियां पसंद नहीं आने पर शाम के समय वह एक लड़के के साथ चूड़ियां बदलने के लिए रेहड़े वाले के पास आई। आरोप है कि चूड़ियां बदलने को लेकर अंजुम और दुकानदार के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन
बात बढ़ जाने पर रेहड़े वालों ने इकट्ठा होकर पीड़िता के साथ आए युवक से मारपीट कर दी। पीड़िता ने फोन कर घर सूचना कर दी। कुछ ही देर में मौके पर दोनों ओर के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और वहां हंगामा शुरू हो गया। कुछ युवकों ने आरोपी चूड़ी वाले का रेहड़ा तक पलट दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया और युवती पक्ष को और रेहड़ा पक्ष के लोगों को कोतवाली में बुलवाया। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी गज्जन को हिरासत में ले लिया। पुुलिस ने युवती की ओर से महिपाल, गज्जन और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिख दी है। मौके से पकड़े गए आरोपी गज्जन का पुलिस ने चालान कर दिया। कार्रवाई के दौरान कोतवाली में घंटों लोगों का मजमा लगा रहा। कुछ लोग फैसले के प्रयास में भी जुटे रहे।