फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Selfi in prison

बंदी ने भांजे के लिए खींची थी सेल्फी 

Sun, 15 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Selfi in prison
जेल में ली गई सेल्फी। - फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार में फेसबुक पर वायरल हुई फोटो एक बंदी ने अपने भांजे को खुश करने के लिया खींची थी। बंदी ने ये बात जांच के दौरान दिए गए अपने बयान में स्वीकार की है। फोटो को कारागार से बाहर भेजने के बाद ही वायरल किया गया था। बाद में मामला सामने आने पर फोटो को फेसबुक से हटवा दिया गया है। 
विज्ञापन


इसी माह जेल से बंदियों ने अपनी एक सेल्फी खींचकर उसे फेसबुक पर अपलोड किया था। अधिकारियों को मामले का पता चला तो जेल अधीक्षक ने मामले में बंदियों से पूछताछ कराई। सभी ने सेल्फी की बात स्वीकार कर ली। कारण पूछा गया तो कैराना निवासी एक बंदी ने अपने बयान में अधिकारियों को बताया कि पिछले दिनों उसके भांजे का जन्मदिन था।
विज्ञापन


उसे खुश करने के लिए उसने अपने साथियों के साथ सेल्फी ली और उसे फोन के माध्यम से ही अपने भांजे तक भिजवाया। उधर, भांजे ने फोटो मिलते ही फेसबुक पर अपलोड कर दिया। अपलोड होते ही सेल्फी सोशल मीडिया और अखबारों में सुर्खियां बन गई। जेल अधीक्षक ने मामले में गंभीरता दिखाई और जेलर से सभी बंदियों के बयान करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी  की ओर से नई मंडी कोतवाली में गय्यूर, इनाम, दानियल, समीर और सरताज के खिलाफ बंदी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। जेल अधीक्षक के अनुसार मुकदमे की धाराओं में आरोपियों को छह-छह माह की कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।  

महिला बंदियों की मिलाई की अलग होगी व्यवस्था
जिला कारागार में महिला बंदियों की मिलाई की अलग से व्यवस्था की जा रही हैं। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अभी तक कारागार के भीतर ही पुुरुष और महिला बंदियों की मिलाई का काम कराया जाता था।


इसमें महिला बंदियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। महिला जेल के बाहर ही नए अहाते का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके तैयार होते ही महिलाओं की मिलाई आगे से यहीं हुआ करेगी। कारागार में करीब 60 महिला बंदी हैं, जिनमें से रोजाना करीब एक दर्जन की मिलाई होती है। महिला बंदी  के साथ जो परिजन कारागार में बंद है, उन्हें महिलाओं को शनिवार को पुरानी तरह से ही मिलवाया जाया करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed