फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scramble with policemen in Radassuri

रैदासपुरी में पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर युवक छुड़ाया

Mon, 09 Apr 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Scramble with policemen in Radassuri
रैदासपुरी में हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
रैदासपुरी में युवक को पकड़ने गई पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। महिलाओं ने हंगामा कर युवक को छोड़ा लिया। इस दौरान पुलिस वालों के साथ हाथापाई की गई। कुछ देर बाद जब काफी पुलिस गई तो भीड़ ने पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया। हालांकि पुलिस अफसर ऐसी कोई घटना होने से इंकार कर रहे है। उधर, लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। 
विज्ञापन


रविवार शाम को चीता बाइक के दो कांस्टेबल सिविल लाइन क्षेत्र की दलित बस्ती रैदासपुरी में एक युवक की धरपकड़ के लिए गए। दुकान पर जाकर उन्होंने युवक को बातचीत करने के बहाने बुला लिया। बातचीत के दौरान ही एक सिपाही ने युवक को पकड़ कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया, तो युवक ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


परिवार और मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस वालों को घेर लिया। काफी लोग भी आ गए। बताया गया है कि पुलिस वालों से हाथापाई कर लोगों ने युवक को छुड़ा लिया। सिपाही वहां से चले गए। कुछ देर बाद काफी संख्या में पुलिसकर्मी फिर से मौके पर पहुंचे तो वहां भीड़ एकत्र हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख कर भीड़ ने हंगामा कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंका तो अफरातफरी मच गई। मौके की नजाकत को भांप कर पुलिस वहां से लौट आई। इस घटना के बाद दलितों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश हे। उधर, पुलिस अफसर ऐसी कोई घटना होने से इंकार कर रहे है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि उनके यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, न ही किसी पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई की जानकारी है। 

उपद्रव के तीन और आरोपी जेल भेजे 
दलितों के आंदोलन हुई हिंसा और उपद्रव की घटना में नई मंडी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  पुलिस अभी तक 90 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 

हिंसा और उपद्रव के मामलों में शहर के तीनों थानों की पुलिस लगातार उपद्रव फैलाने वालों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। रविवार को नई मंडी पुलिस ने उपद्रव के मामले में मखियाली निवासी धीरज और सुमित तथा कूकडा निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed