फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School van collided with trees

पेड़ से टकराई स्कूल वैन

Wed, 21 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
School van collided with trees
जानसठ/सिखेड़ा। पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव नंगला मुबारिक के पास वाहन से बचने के प्रयास में स्कूल वैन पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना से अभिभावकों में अफरातफरी मची रही। पुलिस ने घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



सिखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव नंगला मुबारिक के पास पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित गोल्डन बेल पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ यह हादसा हुआ। मंगलवार दोपहर में छुट्टी के बाद गांव गदनपुरा निवासी चालक अज्जू बच्चों को स्कूल वैन से छोड़ने जा रहा था। वैन में एक दर्जन से अधिक बच्चे थे। गंगनहर पुल के पास सामने से आते दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक वैन पर से अनियंत्रित खो बैठा, जिस कारण वैन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


राहगीरोें ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिखेड़ा और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल बच्चों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में अक्षित, आराब, विनीत, वत्स, वैष्णवी, नेहा, देवश्री, अक्षिता, शिवा, अंकित समेत चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना से बच्चों के परिजनों सीएचसी पहुंच गए। जानसठ थाना प्रभारी धनंजय मिश्र और सीएचसी प्रभारी शरण सिंह ने बच्चों को तुरंत उपचार दिलाकर अभिभावकों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed