फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sapare Pete's murder, son Meerut referee

सपेरे की पीट-पीटकर हत्या, बेटा मेरठ रेफर

Sat, 24 Feb 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 24 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sapare Pete's murder, son Meerut referee
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।  शहर कोतवाली के गांव खांजापुर में डेरे पर सपेरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विरोध करने पर बदमाशों ने मृतक के भाई, पुत्रों समेत कई लोगों को बुरी तरह पीटा। हत्याकांड से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली इंस्पेक्टर और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लूटपाट की संभावना से इंकार किया है। पुलिस जांच में सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से हरियाणा के जिला सिरसा के गांव मोरीवाला निवासी सपेरे और घुमंतू जाति के लोगों ने कोतवाली के गांव खांजापुर में डेरा डाल रखा है। यह लोग पांच दिन पहले ही शामली से यहां आए थे। डेरे में आधा दर्जन से अधिक सदस्य हैं। शुक्रवार रात सभी लोग अपने-अपने डेरे में सोए हुए थे। रात करीब पौने दो बजे एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। हथियारों से लैस बदमाश डेरे में घुस आए। लूटपाट की नीयत से बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ प्रहार किए।
विज्ञापन


बदमाशों ने हथियारों के बल पर किसी को संभलने तक का मौका नहीं दिया। पीड़ितों का कहना है कि बदमाश डेरे से करीब 30 हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। इस बीच बदमाशों ने डेरे में रहने वाले वृद्ध जगरूप नाथ पुत्र लोकनाथ को लाठी-डंडों और हथियारों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हमले के कुछ देर बाद वृद्ध जगरूप नाथ ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा भी बदमाशों के हमले में मृतक का पुत्र सुखबीर नाथ पुत्र जगरूप नाथ, बलवंत नाथ, भाई जागर नाथ के अलावा कुलदीप नाथ, परमजीत नाथ घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश लूटपाट करने के बाद मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने पीड़ितों की गाड़ी पर प्रहार भी किए हैं। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हत्याकांड को लेकर महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी प्रकार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से गंभीर हालत में मृतक के पुत्र सुखबीर नाथ को मेरठ रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार सुबह एसएसपी अनंत देव तिवारी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक के भाई बलवंत नाथ ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, पुलिस मामले को रंजिशन बता रही है। पुलिस ने लूटपाट होने से भी इंकार किया है। कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कप्परवान ने बताया कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सपेरों के डेरे पर हमला करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

हरियाणा भेजी गई एक टीम
मुजफ्फरनगर। पुलिस घटना की असल वजह जानने की कोशिश में जुटी है। जिस तरह से हमला किया गया है, वह रंजिशन प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए शाम को पुलिस की एक टीम सपेरों के मूल निवास हरियाणा के सिरसा भेजी गई है। टीम इनके अन्य परिजनों और परिचितों से जानकारी जुटाएगी। पुलिस कई थ्योरी पर काम कर रही है। घटना से खांजापुर गांव में भी अफरातफरी का मौहाल है। पुलिस ने गांव के लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की है। हालांकि अभी तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।


डेरे से बरामद हो गए नगदी और मोबाइल
मुजफ्फरनगर। बदमाशों के हमले के दौरान पीड़ितों ने नगदी और मोबाइल लूटना भी दर्शाया था, लेकिन पुलिस ने उनके डेरों और सामान की गहनता से जांच-पड़ताल की है। तलाशी में नगदी और मोबाइल बरामद हो गए हैं, जबकि तोड़ी गई दो गाड़ियों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इन गाड़ियों पर किस वस्तु से प्रहार किए गए हैं। पुलिस इसकी तस्दीक करने में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed