फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sacrifice tensions

खुले में कुर्बानी देने पर टकराव

Sat, 26 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice tensions
पुरकाजी। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद गांव भोजाहेड़ी के मुस्लिमों द्वारा गांव के रास्ते में खुले में कुर्बानी का दूसरे समुदाय ने विरोध किया, इसको लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कटे पड़े जानवर के अवशेषों को हटवाकर मामले को शांत कराया। बाद में कई अफसर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी कर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे का है। गांव भोजाहेड़ी के मुस्लिम समाज के कुछ लोग दो जानवरों को लेकर गांव से बाहर रास्ते पर बनी ईनाम फरीदी की आरा मशीन पर पहुंचे और एक जानवर की कुर्बानी देनी शुरू कर दी, जिसका वहां से गुजर रहे गांव के हिंदू समाज के लोगों ने विरोध किया,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर हुई कहासुनी से माहौल गरमा गया। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और वहां कटे पड़े जानवर के अवशेषों सहित कुर्बानी दे रहे लोगों को वहां से हटाकर मामले को शांत कराया। इसी बीच किसी ग्रामीण द्वारा मामले की जानकारी डीएम व एसएसपी को दे दी गई।

एडीएम मनोज कुमार, एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता, एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार, सीओ सदर अकील अहमद, सीओ मंडी अरुण कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेकर गांव भोजाहेड़ी में पुलिस फोर्स तैनात कर माहौल खराब करने वालों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नशे की हालत में मौके पर पहुंचे एक ग्रामीण ने अफसरों के सामने ही माहौल खराब करने की कोशिश की, क्राइम ब्रांच के एक दरोगा ने उसे थप्पड़ मार दिया।


इस पर एसपी सिटी ने दरोगा से नाराजगी जाहिर करते हुए उसे मौके से वापस भेज दिया। बाद में एडीएम और एसपी सिटी ने गांव का दौरा कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ सदर अकील अहमद ने बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा का कहना है कि कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed