हत्यारोपी शाहरुख पर 50 हजार का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी शातिर आसिफ जायदा की करीब दो साल पूर्व कोर्ट में पेशी के बाद नैनी जेल ले जाए जाते समय रेलवे स्टेशन पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने खालापार निवासी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब डेढ़ साल पहले वह कोर्ट से पेशी के बाद रेलवे रोड पर से पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश है। उसकी कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है। गत 20 अप्रैल को आसिफ जायदा के पिता यासीन की भी हत्या कर दी गई। जिसमें पीड़ित परिजनों ने शाहरुख को भी नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे शातिर अपराधी शाहरुख पर जीडीपी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।