{"_id":"20a3a89314ed9f0e0a5a9d1fb5c7983c","slug":"rep-in-muzaffarnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। कस्बे के एक मोहल्ले में हैंडपंप से पानी लेने आई नाबालिग लड़की को पड़ोस के तीन युवकों ने दबोच लिया। आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
कस्बे की रहने वाली नाबालिग लड़की 19 अगस्त को रात्रि करीब दस बजे घर के बाहर हैंडपंप से पानी लेने के लिए आई थी। गली में घूम रहे उसी मोहल्ले के तीन लड़कों ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया।
आरोप है कि तीनों उसे पास के ही एक खाली पडे़ घेर में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद किसी प्रकार अपने घर पहुंची लड़की ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस घटना को लेकर युवकों के पक्ष का लड़की के परिवार वालों पर रिपोर्ट दर्ज न कराने को लेकर दबाव बना रहा।
विज्ञापन
बुधवार को लड़की का पिता पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचा। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के अनुसार कस्बा निवासी जावेद, जान मोहम्मद और मामू के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।