फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape with a young woman in New Mandi

युवती को बंधक बनाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म      

Mon, 05 Jun 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rape with a young woman in New Mandi
रेप (डेमो पिक)
मां की बीमारी का बहाना बनाकर पड़ोसी युवती को धोखे से आरोपी ने घर बुलाया और तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह खुद को बंधनमुक्त कर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी, उसकी मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि बुधवार दिन में पड़ोसी युवती घर पर आई और बताया कि मां की तबियत खराब है। पीड़ित युवती के साथ घर चली गई। आरोप है कि वहां मौजूद युवती के भाई ने उसको बंधक बना लिया और तीन दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


शनिवार शाम को किसी तरह से खुद को बंधनमुक्त कर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन नई मंडी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नई मंडी इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पीड़ित युवती का मेडिकल कराने की तैयारी में है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed