फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape video

दुष्कर्म की वीडियो पर सख्त हुए आईजी जोन

Wed, 10 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rape video
rape
आईजी ने दुष्कर्म की वीडियो के दुकानों पर 50 से 100 रुपये के बिकने के मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस को इस मामले पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने अधीनस्थों को मामले की जांच कर डाउनलोडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुष्कर्म मामलों की वीडियो दुकानों पर बिकने की सूचना आईजी तक पहुंच गई। उन्हें बताया गया कि चिप डाउनलोडिंग की दुकानों पर दुष्कर्म की वीडियो दुकानदार 50 से 100 रुपये में डाउनलोड की जा रही हैं।
विज्ञापन


आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी, क्राइम और देहात को आठ से 10 अगस्त तक ऐसे मामलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ऐसे मामलों की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की भी हैं कुछ वीडियो
आईजी ने जिन वीडियो को बेचे जाने का संज्ञान लिया है, उनमें से कई वीडियो जिले की भी हैं। पिछले दिनों ऐसी ही एक वीडियो सामने आने पर जिले में माहौल खराब होने से बाल-बाल बचा था। छपार क्षेत्र में आशा के दुष्कर्म और खतौली क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म की दो वीड़ियो ने पूरे एक माह तक जिले में बवाल रखा था। बाद में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने पर ही मामले शांत हुए थे।

बवाल और हत्याओं का रजिस्टर बनाएं  
डीआईजी ने जिले में बवाल और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अलग से रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश जारी किए हैं। सहारनपुर रेंज के डीआईजी जेके शाही ने माना है कि मंडल में पिछले कुछ दिनों से बवाल और हत्याओं की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। जिसके चलते कानून व्यवस्था खराब हुई है। बवाल और हत्या के कारण कई बार माहौल खराब होने की बात भी सामने आती रहती हैं।

इसके लिए मंडल के सभी कप्तानों हत्या और बलवे के मामलों को लेकर हर थाने पर रजिस्टर बनाने के आदेश जारी किए हैं। डीआईजी ने कहा है कि सभी मामलों को रजिस्टर्ड किया जाएं। बताते चले कि कई वर्ष पूर्व भी जिले के सभी थानों पर बवाल और हत्याओं को लेकर रजिस्टर बनाए गए थे। उसी कड़ी को डीआईजी ने दोबारा से चालू करने के आदेश जारी किए हैं।

तोड़फोड़ करने पर दरोगा और दो सिपाही सस्पेंड
नईमंडी कोतवाली के एक दरोगा और दो सिपाहियों को दबिश के दौरान घर में घुसकर मकान में तोड़फोड़ करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। सरवट निवासी पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायत कर बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस उसके पति की तलाश में उसके घर दबिश देने गई थी, दबिश देने के दौरान दरोगा जितेंद्र यादव और सिपाही कपिल और सचिन शामिल रहे थे।


तीनों ने उसके घर में दबिश देने के दौरान वहां तोड़फोड़ की और उसका कीमती सामान तोड़ दिया। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जानकारी की तो सब कुछ सच पाया। कप्तान ने महिला की शिकायत पर दरोगा जितेंद्र यादव और सिपाही सचिन और कपिल को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed