फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rape of teenager in Muzaffarnagar

तमंचे के बल पर दलित किशोरी से गैंगरेप  

Thu, 08 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 rape of teenager in Muzaffarnagar
रेप के मामले में थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोग। - फोटो : अमर उजाला
तितावी क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय के दो युवकों ने तमंचे के बल पर एक दलित किशोरी के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने तितावी थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर का घेराव किया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी दफ्तर में भी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात एक आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव पसरा हुआ है। 
विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव के दलितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि उसकी 15 वर्षीया बेटी बुधवार सुबह पथेर में गोबर डालने गई थी। आरोप है कि जब वह लौटने लगी, तभी गांव के ही दूसरे संप्रदाय के दो युवक वहां आ गए, जिन्होंने तमंचा दिखाकर किशोरी को आतंकित किया और उसे खींचकर पास के ईख के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता का शोर सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़कर आए तो आरोपी किशोरी को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर जंगल में फरार हो गए। इसी बीच परिजन भी किशोरी की तलाश में वहां पहुंच गए। किशोरी ने गैंगरेप की बात परिजनों को बताई। पीड़िता को लेकर परिजन गत दिवस ही जसोई चौकी पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर बदलने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से गैंगरेप की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने तितावी थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर का घेराव किया। घटना को लेकर गांव में तनाव पसरा हुआ है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बाद में पीड़ित परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे और एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने तितावी इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए।


तितावी इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और एससी-एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। देर रात एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एक आरोपी जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की खोजबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed