गैंगरेप कर बनाई क्लिपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिविल लाइंस निवासी युवती का निकाह वर्ष 2015 में 24 दिसंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। वह शहर के एक इंटर कॉलेज में चपरासी है। विवाहिता ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग निकाह के बाद से ही लगातार मारपीट करते रहे हैं।
18 फरवरी को देवर बहकाकर घर से बाजार की ओर लाया। इस दौरान नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दी। अंजान जगह ले जाकर देवर ने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और इस दौरान वीडियो क्लिपिंग बनाई। इसके बाद बदहवास हालत में लाकर घर छोड़ दी।
आरोपी देवर ने धमकी दी कि अगर मुुंह खोला तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। जिसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में पति और ससुराल पक्ष के लोगों को बताया। जिस पर उन्होंने उल्टे ही महिला से मारपीट करते हुए जाने से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दी।
इसके बाद पीड़िता का कहना था कि थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बात को अनसुना करते हुए थाने से बाहर कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।