फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rap from young woman of shahpur

निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, क्लिप बना सोशल मीडिया पर की वायरल 

Thu, 14 Dec 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rap from young woman of shahpur
rape
बागपत के युवक ने शाहपुर क्षेत्र की एक युवती को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बनाई गई अश्लील वीडियो को आरोपी ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। बावजूद इसके पीड़िता उससे निकाह करने को राजी थी, मगर अब आरोपी ने निकाह से इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता के पिता ने शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ यह वारदात हुई। बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव निवासी आरोपी युवक का दो साल से यहां शाहपुर के गांव में अपनी बहन के यहां आना-जाना था। इसी दौरान युवक का पीड़िता युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों एक ही बिरादरी के होने के कारण युवक ने युवती को निकाह करने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है युवक ने युवती से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली।
विज्ञापन


बाद में वह युवती की क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे रेप करता रहा। परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों से बात की, जिस पर दोनों के परिजन उनके निकाह के लिए सहमत हो गए। आरोप है कि करीब दो माह पहले आरोपी युवक ने अश्लील क्लिप की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर भी युवती के परिजन बेटी की खुशी की खातिर आरोपी से निकाह करने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अब युवक के पिता ने यह निकाह करने से इंकार करते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर बुधवार को पीड़िता के पिता ने शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शाहपुर इंस्पेक्टर बीपीएस यादव ने बताया कि युवती के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी किरठल निवासी समीर को रेप व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसके पिता मीर हसन को जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


डायल 100 ने किया खुलासा 
शाहपुर। यूपी डायल 100 ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। युवती से रेप करने वाला आरोपी समीर अब युवती के परिजनों को ही झूठे मामले में फंसाना चाहता था। उसने यूपी डायल 100 को झूठी सूचना दी कि शाहपुर के गांव में परिजन अपने बेटी की ऑनरकिलिंग कर रहे हैं। इस सूचना पर डायल 100 पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लेकर मामले का खुलासा किया। इसके बाद युवती के पिता ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को पूरी जानकारी देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed