{"_id":"591b48784f1c1be929f23b2d","slug":"rap-from-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, 12 दिन बाद घर पहुंची पीड़िता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, 12 दिन बाद घर पहुंची पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
भोपा से 12 दिन पहले जंगल से गायब हुई युवती को हरियाणा में बंधक बना उसके साथ बलात्कार किया। युवती किसी तरह वहां से निकल कर परिजनों के पास लौट आई। पुलिस ने आरोपी को कासमपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव के ग्रामीण ने पांच मई को अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि जंगल में वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ गन्ना छीलने गया था। खेत में काम करने के दौरान उसकी बेटी पानी लेनी गई और वापस नहीं आई। पुलिस व ग्रामीण युवती की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
एसआई शिवकुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह युवती अपने घर पहुंची और बताया कि उसे गांव में रह रहा हरियाणा के थाना बरोदा के गांव जागसी निवासी राकेश बहका-फुसलाकर अपहरण कर सोनीपत ले गया और वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। किसी प्रकार वह वहां से निकल भागी।
विज्ञापन
पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में तरमीम कर पीड़िता को डॉक्टरी मुआयने के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती के न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।