फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   production on electricity office

जिजौला के ग्रामीणों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 01 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
शामली। पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस के नेतृत्व में जिजौला के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बिजली आपूर्ति टोडा और चौसाना फीडर से की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत होती है। उनकी मांग है कि गांव के चौसाना फीडर से ही आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन


सोमवार अपराह्न तीन बजे थानाभवन से पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस के नेतृत्व में जिजौला के ग्रामीण इकट्ठा होकर कैराना रोड स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिजौला के आधे लोगों के कनेक्शन चौसाना फीडर से हैं, जबकि बाकी के ट्यूबवेल वाले फीडर टोडा से जोड़ रखे हैं।
विज्ञापन


टोडा फीडर से अधिकांश कनेक्शन ट्यूबवेल के हैं, जिस कारण बिजली आपूर्ति के साथ ही बिलिंग में भी परेशानी हो रही है। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार से मांग की गई कि जिजौला के समस्त उपभोक्ताओं को चौसाना फीडर से जोड़ा जाए। अधिशासी अभियंता ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व प्रधान हसन, जुल्फिकार, मोहम्मद जिलेदार, मरगूब अली, अकबर, इदरीस, मोहम्मद उमर, वकील, फराकत, निसार, खालिद, इंतजार और मुस्तकीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed