फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Policewatch guard on roadways and railway station

गुरमीत को कोर्ट आज सुनाएगी सजा, रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर रहेगा पुलिस का पहरा    

Mon, 28 Aug 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 28 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Policewatch guard on roadways and railway station
नाम चर्चा घर पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगी। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। रेलवे और रोडवेज पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही चीता मोबाइलों को समर्थकों वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाए जाने के लिए कहा गया है।  
विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने पर भी हरियाणा, चंडीगढ़ और पंचकूला में हिंसा भड़क उठी थी। कई वाहनों समर्थकों ने आग के हवाले कर दिया था,  जिनमें कई रोडवेज बसें भी शामिल थी। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों को भी भड़के समर्थकों ने निशाना बनाए थे। ऐसे में सजा होने के बाद हिंसा भड़कने और माहौल खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके चलते पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। समर्थकों पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


प्रकरण को लेकर आला अफसरों ने समर्थकों पर नजर रखने के साथ प्रमुख चौराहों, क्षेत्रों में सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर भी चौकसी बरते जाने को कहा गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर 20 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां से गुरजने वाली प्रत्येक ट्रेन के कोच में तलाशी ली जा रही है। रोडवेज पर भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के चर्चा घर खंगाले
हरियाणा तथा पंजाब राज्य में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर जनपद की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मोरना क्षेत्र में स्थित नाम चर्चा घर को हिंसक गतिविधियों की आशंका के चलते खंगाला। थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों द्वारा स्थापित नाम चर्चा घर ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हाल के घटनाक्रम को देखते हुए नाम चर्चा घर में ककरौली पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। 25 अगस्त को डेरा प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर अनुयायियों द्वारा पड़ोसी राज्यों में भारी उत्पात मचाया गया।

सोमवार को न्यायालय द्वारा डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने को लेकर थाना ककरौली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए थाने के सामने स्थित डेरा प्रमुख के नाम चर्चा घर की गहनता से तलाशी ली। क्षेत्र के डेरा अनुयायियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की बात कही है। हरियाणा में हुई हिंसा से सबक लेते हुए जिला प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता है।


एसएसपी के आदेश पर थाना ककरौली क्षेत्र में स्थित डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। ककरौली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हाल के घटनाक्रम को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। मोरना क्षेत्र में एकमात्र डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर नामक स्थान पर पुलिस प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। किसी भी व्यक्ति द्वारा शांतिभंग करने के प्रयास करने पर उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed