फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   police raid on medical store

दवा विक्रेता के यहां अंबाला पुलिस का छापा

Tue, 25 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 25 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अंबाला में मिली गर्भपात किटों के मामले में अंबाला पुलिस ने यहां जिला परिषद मार्केट में एक मेडिकल एजेंसी पर छापे की कार्रवाई की। पुलिस ने हरियाणा से आई टीम के साथ दुकानदार किट के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उसका बिक्री और स्टॉक का रिकार्ड भी खंगाला।
विज्ञापन



हरियाणा के अंबाला शहर कोतवाली के दरोगा जयप्रकाश दहिया के नेतृत्व में पुलिस ने जिला परिषद में दवाई विक्रेता के यहां छापे की कार्रवाई की। एसआई दहिया ने बताया कि गत दिवस अंबाला में एक स्थान से भारी मात्रा में गर्भपात की किट और नशे के इंजेक्शन मिले, जो प्रतिबंधित हैं। इस संबंध में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


जांच के दौरान लोग लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के जिला परिषद मार्केट में राज मेडिकल एजेंसी से ये किट खरीदी गई थीं। टीम ने सोमवार को मुजफ्फरनगर पहुंच कर पहले सीएमओ डॉ सुबोध कुमार से इस संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिटी मजिस्टे्ट से मिलकर इस बारे में बताया। बाद में सिविल लाइन थाने की पुलिस के साथ छापे की कार्रवाई की। टीम ने एजेंसी पर इन किटों की खरीद और बिक्री की जानकारी ली। दुकानदार ने टीम को बताया कि उसने ये किट फरीदाबाद से खरीदी है।


एसआई दहिया ने बताया कि फरीदाबाद जाकर भी जांच पड़ताल की जाएगी। देर रात्रि तक टीम यहां पर डेरा डाले हुई थी। उधर, छापे की जानकारी पाकर व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed