फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police has revealed murder of Reshma in Muzaffarnagar and accused lover arrested

मुजफ्फरनगर में रेशमा के कत्ल का खुलासा: प्रेमी ने आखिर क्यों उतारा था मौत के घाट? सामने आया हत्या का राज

Sat, 27 Apr 2024 10:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Apr 2024 10:48 PM IST
सार

Muzaffarnagar Murder Case : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने रेशमा की हत्या का खुलासा कर दिया है। आखिर प्रेमी ने रेशमा को क्यों मारा था, हत्या की वजह सामने आ गई है।

विज्ञापन
Police has revealed murder of Reshma in Muzaffarnagar and accused lover arrested
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने मंदवाड़ा निवासी रेशमा हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात ने बताया कि रेशमा अवैध संबंधों के चलते प्रेमी राशिद को ब्लैकमेल कर रही थी। एक वीडियो को वायरल करने व राशिद के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये मांग रही थी। राशिद ने इसी कारण रेशमा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा और आरोपी की एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


एसपी देहात आदित्य बंसल ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि दो मार्च को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा निवासी फरमूद ने पत्नी रेशमा (38) के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने रेशमा की गुमशुदगी दर्ज की थी।

विज्ञापन

Police has revealed murder of Reshma in Muzaffarnagar and accused lover arrested
बरामद हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, 19 मार्च को फरमूद ने रेशमा की हत्या का आरोप सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव नूनाबड़ी निवासी राशिद पुत्र यामीन पर लगाया। पुलिस ने राशिद के साथ अय्यूब पुत्र अख्तर, नौमान पुत्र इदरीश निवासीगण ग्राम नूनाबड़ी, शहनाज पत्नी साजिद निवासी ग्राम बेलड़ा थाना बड़गांव और फैज मौहम्मद पुत्र सरफराज निवासी ग्राम मंदवाड़ा बुढ़ाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने शनिवार को कस्बा बुढ़ाना से हत्यारोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक बाइक व हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया। राशिद ने अपना जुर्म इकबाल कर बताया कि रेशमा की हत्या उसने अकेले की है। इसके बाद पुलिस ने बाकी अन्य नामजद आरोपियों के नाम मुकदमे से हटा दिए थे। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: फर्जी वोट डलवाने को लेकर बखेड़ा, बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाया तो पुलिस से भिड़े रालोद कार्यकर्ता

विज्ञापन

एसपी देहात के अनुसार पूछताछ में राशिद ने बताया कि उसकी ग्राम मंदवाड़ा में ससुराल है। रेशमा ने उसके साले की शादी कराई थी, तभी से उसके रेशमा से अवैध संबंध हो गए। रेशमा ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी और वीडियो वायरल करने व पुलिस में शिकायत की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। 24 फरवरी को रेशमा चरथावल में एक शादी समारोह में आई थी और उससे मिलकर चली गई। अगले दिन रेशमा ने पुलिस में शिकायत की धमकी देकर 30 हजार रुपये की मांग की और रुपये लेकर ग्राम कायमपुर में बुलाया। वह बाइक से कायमपुर गया और रेशमा को बाइक पर बैठाकर देवबंद क्षेत्र में एक टयूबवेल पर ले गया। वहां उसे बताया कि उसने किसी अन्य व्यक्ति से रुपये मंगाए हैं। उसे आने में आधा घंटा लगेगा। तब वह रेशमा को ईंख के खेत में अवैध संबंध बनाने के लिए ले गया और वहां अंगोछे से रेशमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रेशमा के शव को वहीं ईंख के खेत में छुपा कर वह चला गया था।

यह भी पढ़ें: बुझे तीन घरों के चिराग: दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे अपने गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed