Baghpat: फर्जी वोट डलवाने को लेकर बखेड़ा, बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाया तो पुलिस से भिड़े रालोद कार्यकर्ता
Baghpat News : बागपत में फर्जी वोट डलवाने को लेकर बखेड़ा हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाया तो रालोद कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के मवीकलां गांव में मतदान केंद्र के बाहर रालोद के राष्ट्रीय सचिव और पुलिसकर्मी भिड़ गए और वहां हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। उधर, रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने वीडियो जारी कर इस प्रकरण में पुलिस पर आरोप लगाए।
मवीकलां गांव में फर्जी वोट डलवाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और एक बुजुर्ग बूथ एजेंट को हिरासत में ले लिया। जिसका पता चलने पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल भी वहां पहुंच गए।
बताया कि बूथ एजेंट को छोड़ने को लेकर रालोद नेता की पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक होने लगी। उध,र थाना प्रभारी साक्षी सिंह भी मौके पर पहुंचीं। जहां रालोद नेता ने पुलिसकर्मियों पर एक प्रत्याशी का पक्ष लेने का आरोप लगाया। जिसके बाद वहां हंगामा बढ़ गया और वोट डालने आए ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। जहां हंगामा बढ़ने पर ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Phase 2 Election Live: मेरठ में शाम 5 बजे तक 56.57 फीसदी मतदान, बागपत में पुलिस से भिड़े समर्थक
भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लेने का विरोध किया
रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने वीडियो जारी कर कहा कि गांव में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था, तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने मतदान प्रभावित करने का प्रयास किया और भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता को गलत तरीके से हिरासत में लेने का विरोध किया।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Poll: गजब का उत्साह, इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, आखिर क्यों भड़कीं सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.