{"_id":"43a81e1d291b69e45e2cde7cadb8eaad","slug":"police-firing-soldier-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने पुलिस पर की फायिरंग, सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने पुलिस पर की फायिरंग, सिपाही घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। सिखेड़ा में चित्तौड़ा की झाल पर व्यापारी से कार लूटकर भागे रहे बदमाशों को बुधवार शाम मुजफ्फरनगर के रामपुरी तिराहे पर घेर लिया गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस ने फायरिंग कर दी जिसमें छर्रे लगने से सिपाही घायल हो गया पुलिस ने प्रयास कर एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा भाग निकला।
जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव स्वराजपुर निवासी व्यापारी मुकं दराज बुधवार शाम करीब चार बजे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से गंगनहर पटरी से होकर रुड़की जा रहे थे। सिखेड़ा थानाक्षेत्र की चित्तौड़ा झाल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मुकंदराज को घेर लिया और हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उनकी कार लूट ली।
पीड़ित ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने बताई गई कार का पीछा गंगनहर पटरी पर काफी दूर पीछा किया, लेकिन बदमाश ओझल हो गए लेकिन बाद में उनकी लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिलने पर पुलिस ने सभी थानों को एलर्ट कर दिया। रामपुरी तिराहे पर पुलिस फोर्स ने पहुंचकर घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
लूटी कार में बदमाशों को आता देख पुलिस ने बैरियर गिराकर बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, इसी दौरान दोनों बदमाशों ने कार से कूदकर पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। रामपुरी चौकी इंचार्ज राकेश यादव घायल हो गए। बदमाश जंगल की तरफ भागे। पुलिस फोर्स में पास के जंगल में कांबिंग कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने काफी दूर तलक फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पकड़े गए आरोपी को नई मंडी कोतवाली लाया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने खुद को कूकड़ा गांव निवासी शुभम बताया। फरार आरोपी को कूकड़ा का अंकित बताया।
नई मंडी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि कार लूटकर भागा एक आरोपी पकड़ा गया है। दूसरा फरार हो गया है। आरोपियों पर कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी थी। इस दौरान सिपाही छर्रे लगने से घायल हो गया है।