फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police encounter with criminals

पशु चिकित्सक के दो हत्यारोपी मुठभेड़ में दबोचे, एक बदमाश को गोली लगी

Wed, 16 Jan 2019 12:08 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 16 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with criminals
पकड़ा गया पशु चिकित्सक का हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
मोरना के पशु चिकित्सक सतीश मलिक की हत्या में वांछित तथा 15 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को मीरापुर पुलिस ने गंगनहर की पटरी पर मुठभेड़ मेंकर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश आशु तथा हेड कांस्टेबल संजय कुमार गोली लगने से घायल हुए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ भोपा और सीओ जानसठ ने मौके पर पहुंच कर मुठभेड़ की जानकारी ली।  एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को मुठभेड़ की जानकारी दी। बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे मीरापुर पुलिस संभलेहड़ा गंग नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


सूचना मिली की कुतुबपुर की ओर से नहर की पटरी पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस कुतुबपुर की ओर गंगनहर की पटरी पर गई। इसी दौरान एक लाल रंग की दो बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोका, तो पुल से कुछ दूर नहर पटरी पर इनमें से एक बदमाश आशु पुत्र इकबाल निवासी चुड़ियाला ने पुलिस पर फायरिंग की। बदमाश की गोली से हेड कांस्टेबल संजय के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में बदमाश आशु पुत्र इकबाल निवासी चुड़ियाला भी घायल हुआ। उधर, पुलिस ने आशु के साथी आरिफ पुत्र जरीफ निवासी चुडियाला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये बदमाश आशु से 315 बोर का तमंचा तथा आरिफ से एक दोनाली देशी बंदूक बरामद की गई। दोनों से हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए। बदमाशों से बरामद लाल रंग की बाइक को ही बदमाशों ने पशु चिकित्सक की हत्या में प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से कई खोखे कारतूस व दो देशी तमंचे भी बरामद किए गए।  एसएसपी ने बताया कि मोरना के पशु चिकित्सक सतीश मलिक की हत्या में दोनों बदमाश वांछित थे। दोनों बदमाशों पर भोपा थाने से 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। ककराला के मुख्य हत्यारोपी कामिल ने इन दोनों बदमाशों को हत्या करने के लिए सुपारी दी थी।

मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी, सीओ भोपा आरएम शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में मीरापुर इंस्पेक्टर केपी सिंह के साथ एसएसआई जितेंद्र यादव, शीतल शर्मा, सचिन त्यागी, संजय कुमार, धर्मवीर व मोरना इंचार्ज जोगेन्द्र पाल आदि शामिल रहे। एसएसपी ने बताया कि डाक्टर सतीश मलिक हत्याकांड में अभी दो नामजद अभियुक्त फरार हैं। 

पशु चिकित्सक के हत्यारोपी को जेल भेजा
पुलिस ने पशु चिकित्सक सतीश हत्याकांड की साजिश रचने वाले बंगाली समाज के आरोपी शानू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी है। जेल भेजा गया आरोपी भाड़े के शूटरों का रिश्तेदार निकला। परिजनों ने पुलिस महकमे के अधिकारियों से मुख्य आरोपियों को पकड़ने व बाइक बरामद करने की मांग की है।  

गांव ककराला में शुक्रवार को मोरना निवासी पशु चिकित्सक सतीश की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी कामिल को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर ककरौली के गांव दौलतपुर के जंगल से बोरे में बंद चिकित्सक की लाश को बरामद कर लिया था। भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात को कस्बा भोकरहेड़ी से मुखबिर की सूचना पर आरोपी शानू बंगाली पुत्र शरीफ निवासी ककराला को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि जेल भेजे गए अपने रिश्तेदार गांव चुड़िय़ाला निवासी दिलशाद, आरिफ और आशु को कामिल के घर बुलाकर एक लाख रुपये में हत्या करने की सुपारी दी थी। बातचीत कराने के एवज में शानू व सलीम ने 10-10 हजार रुपये भी लिए थे। पुलिस ने शानू को जेल भेज दिया है। वहीं, भाड़े के शूटर की तलाश के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।

जेल में कामिल की मौत होने की अफवाह उड़ी
सतीश हत्याकांड के मुख्य आरोपी कामिल की जेल में सोमवार की देर रात मौत होने की अफवाह उड़ने से अधिकारियों में खलबली मच गई। मोरना व गांव ककराला में अफवाहों का बाजार गरम हो गया। ककराला के ग्रामीणों ने बताया कि मोरना में एक परचून की दुकान से यह अफवाह उड़ी और थोड़ी देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई।  उधर, कामिल के मकान पर ताला लगा हुआ मिलने से उसके परिवार के सदस्यों के कहीं और चले जाने की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। ग्रामीणों की बीच इस बात की चर्चा है कि हत्यारोपी के परिजन गांव से पलायन कर गए हैं।

शव देखकर आरोपी की पत्नी की निकल गई थी चीख
पुलिस के बताया कि गांव ककराला में भाड़े के हत्याभियुक्तों के साथ पशु चिकित्सक की हत्या की खबर सुनकर कामिल की पत्नी छत के कमरे से नीचे उतर आई। सतीश के शव को देखकर सोनम की चीख निकल गई। कामिल ने अपनी पत्नी सोनम की पिटाई करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया और शव को बोरे में बंद कर मकान के अंदर छिपा दिया था।  

 हत्यारोपी कामिल के परिजनों ने गांव से पलायन नहीं किया है। कामिल, उसकी मां और पत्नी जेल जा चुकी है। उसका पिता भी हत्यारोपी है, जो फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। इसलिए आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस जल्द उसको गिरफ्तारी करेगी। बीपी सिंह यादव, इंस्पेक्टर भोपा।

- पशु चिकित्सक सतीश के हत्यारोपी की मौत की अफवाह उड़ाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। जिसने भी यह अफवाह उड़ाई है, उनकी तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच को इसकी जांच सौंपी गई है। जल्द ही अफवाह उड़ाने वाले जेल भेजे जाएंगे। सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed