फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught the smugglers of arms

मंडी पुलिस ने पकड़े हथियारों के तस्कर  

Fri, 02 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police caught the smugglers of arms
हथियार तस्करों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो हथियार तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से चार पिस्टल, खोखे, एक देशी पंप एक्शन गन और चोरी की बाइक मिली है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। 
विज्ञापन


बुधवार रात को चेकिंग के दौरान एटूजेड रोड पर दो बाइक सवार संदिग्ध युवकों को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रुकने के लिए कहा। उन लोगों ने रुकने के बजाए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। रात में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद किए। बृहस्पतिवार को नई मंडी कोतवाली में एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े गए बदमाश मोहम्मद इकबाल पुत्र इस्लाख निवासी भोकरहेड़ी थाना भोपा हाल निवासी कूकड़ा और दूसरा आरोपी श्रवण कुमार पुत्र मांगेराम निवासी सहावली नई मंडी है।
विज्ञापन


बताया कि आरोपियों के पास से चार पिस्टल .32 बोर एक खोखा और तीन कारतूस .32 बोर का बरामद किया। आरोपियों के पास से एक देसी पंप एक्शन गन बरामद की है। इस गन से एक बार में छह गोलियां दागी जा सकती हैं। बताया कि आरोपी काफी दिनों से हथियारों की तस्करी में लगे हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से मिली बाइक भी चोरी की है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में दरोगा मनोज कुमार, सुनील कुमार और आरक्षियों में अशोक खारी, मोहित त्यागी, लालजी और अमित तेवतिया रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से 40 हजार की पिस्टल और 25 हजार की गन
नई मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपी बरामद असलहे को बिहार से लाते थे और शहर व देहात में बेचते थे। आरोपी कस्टमर का आर्डर मिलने पर ही हथियार लाते थे। बदमाशों के अनुसार पिस्टल को 20 से 40 हजार रुपये के बीच बेचते थे ओर पकड़ी गई पंप गन को 25 हजार रुपये की बेचते थे। दोनों काफी दिनों से हथियारों की तस्करी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed