फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police caught the gang-rape of a Aaropi

पुलिस ने पकड़ा गैंगरेप का अारोपी

Sun, 18 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police caught the gang-rape of a Aaropi
क्राइम
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को जानसठ अड्ढे से पकड़ लिया। आरोपी ने पांच दिन पूर्व नाबालिग किशोरी का अपहरण कर कार में ही उसके साथ गैंगरेप किया था। पुलिस नेे आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।       
विज्ञापन


भौराकलां क्षेत्र निवासी नाबालिग किशोरी अपने पिता के साथ बाइक से मंगलवार शाम को शहर आई थी। जानसठ पुल के पास अचानक बाइक खराब हो गई। किशोरी का पिता मिस्त्री लेने चला गया तभी आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर आया और किशोरी को अपनी सेंट्रो कार में अपहरण कर ले           गया।
विज्ञापन


पिता वापस आया तो किशोरी के नहीं मिलने पर उसकी तलाश की। बाद में पीड़िता बदहवास हालत में पचेंडा रोड पर मिली, उसने अपने पिता को वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि शांतिनगर निवासी मोहित शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ कार में उससे गैंगरेप किया है। किशोरी के पिता ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शांतिनगर निवासी मोहित शर्मा और इसके फूफा और दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

रविवार को पुलिस ने आरोपी मोहित शर्मा को जानसठ बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।             पुलिस के अनुसार पकड़ गया आरोपी पहले भी ठगी के एक  मामले में मंसूरपुर से जेल जा               चुका है। इसके खिलाफ काफी  लोगों से पैसे लेकर वापिस नहीं करने की शिकायतें है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed