{"_id":"572b9e734f1c1ba27b5cd086","slug":"police-bystanders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाली करते रहे मनमानी, तमाशा देखती रही पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाली करते रहे मनमानी, तमाशा देखती रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खतौली में बवाल के बाद पहुंची पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मौजूदगी में एक घंटे तक पथराव होता रहा, मगर पुलिस वालों की मौके पर जाने की हिम्मत नहीं हुई। थाने से हेलमेट मंगाने की बात कहकर पुलिस इधर-उधर घूमती रही। बवाली मनमानी करते रहे और पुलिस मूकदर्शक बन कर देखती रही। जबरदस्त पथराव के चलते पुलिस को वहां से भागना पड़ा। बाद में भारी पुलिस बल ने आकर भीड़ को नियंत्रित किया।
होली चौक पर ई-रिक्शा और बाइक में साइड लगने के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद ई-रिक्शा चालक पक्ष के युवकों ने मौहल्ला देवीदास में जाकर बाइक सवार के घर पर धावा बोल दिया। देखते ही देखते बवाल हो गया। दोनों और जबरदस्त पथराव होने लगा। इस दौरान दोनों ओर से हवाई फायरिंग भी शुरू हो गई।
देवीदास में दो संप्रदायों के संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस देवीदास पहुंची, मगर वहां पर हो रहे पथराव में पुलिस वालों की हिम्मत मौके पर जाने की नहीं हुई। कुछ पुलिस वाले मौके पर पहुंचे, मगर जमकर हो रहे पथराव में पुलिसकर्मियों को जान बचा कर वापस भागना पड़ा। एक घंटे तक पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एसएसपी के आदेश पर कई थानों की फोर्स जब खतौली आया तो तब पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
पथराव में दरोगा हुआ लहूलुहान
खतौली। देवीदास में दोनों पक्षों की ओर से हो रहे पथराव में दरोगा विक्रम भाटी पत्थर लगने से घायल हो गए। पथराव में दरोगा के घायल होने पर पुलिस को वापस भागना पड़ा। होली चौक पर हुए झगड़े को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इसी का परिणाम हुआ कि पुलिस की ढिलाई के कारण सांप्रदायिक बवाल हो गया।
बृहस्पतिवार शाम पूर्व सभासद जाहिद का बेटा शाहवेज ई-रिक्शा लेकर होली चौक से होता हुआ मोहल्ला सराफान स्थित अपने घर जा रहा था। होली चौक से आगे बाइक से जा रहे देवीदास निवासी युवक की बाइक में ई-रिक्शा की साइड लग गई। दोनों में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मारपीट की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने इसी गंभीरता से नहीं लिया और मौके पर नहीं पहुंची।
ई-रिक्शा चालक ने घर जाकर हमले की जानकारी दी। इसके बाद उसके पक्ष के युवकों ने देवीदास जाकर बाइक सवार के घर पर धावा बोलकर हमला कर दिया। इससे बवाल हो गया। यदि पुलिस मारपीट को गंभीरता से लेकर मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करती तो यह बवाल नहीं होता।
हाल-चाल जानने के लिए घनघनाए फोन
खतौली। देवीदास मोहल्ले में हुए बवाल से पूरे नगर और देहात क्षेत्र में दहशत फैल गई। नगर के मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया है। खतौली में बवाल होने की खबर आसपास के जिलों में भी पहुंची तो रिश्तेदारों और परिजनों को अपनों की चिंता सताने लगी। लोग मोबाइल फोन पर खतौली के हालात जानने में लगे रहे। दोनों पक्षों में सांप्रदायिक तनाव बन गया।
नगर छावनी में तब्दील
खतौली। दो पक्षों के बीच झगड़े से हुए बवाल के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर नगर में छावनी बना दिया है। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली, नई मंडी, सिविल लाईन, मंसूरपुर, शाहपुर, बुढ़ाना, रतनपुरी, जानसठ, मीरापुर, रामराज, सिखेडा, ककरौली समेत कई थानों की पुलिस फोर्स को यहां सभी प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मिश्रित आबादी वालों इलाकों में तैनात किया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी केबी सिंह देर रात्रि तक नगर में ही कैंप किए गए थे।
----कोट
खतौली में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। झगड़ा करने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केवल एक व्यक्ति घायल हुआ है।-केबी सिंह, एसएसपी।