फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police arrest two murderers

पुलिस ने पकड़े दो हत्यारोपी  

Fri, 07 Apr 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police arrest two murderers
हत्यारोपी - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से हत्याओं में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने बुढ़ाना मोड़ निवासी राजेश उर्फ रजनीश पुत्र चरण सिंह को अस्पताल गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर 23 फरवरी को जुए के पैसों के विवाद में बाग जानकीदास निवासी चांद मोहम्मद की हत्या कर दी थी। शव को बुढ़ाना मोड़ स्थित फैक्ट्री के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। गिरफ्तारी नहीं होने के चलते एक अप्रैल को आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन


इसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। उधर, 30 मार्च को रामलीला टिल्ला निवासी जयपाल सिंह की उसके दामाद सचिन ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी सचिन के बहनोई और हत्यारोपी सुरेश पुत्र जगमाल निवासी नियामतपुर देवबंद को चुंगी नंबर दो से गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने खून से सनी बलकटी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने बस चालक की पिटाई की      
मुजफ्फरनगर। मामूली विवाद में युवकों ने बस चालक की पिटाई कर दी। भीड़ एकत्र होने पर दो युवक मौके से फरार हो गए। तीसरे को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। नईमंडी कोतवाली के गांधी कॉलोनी निवासी चंद्रभान बृहस्पतिवार सुबह बिजनौर से बस लेकर शहर की ओर आ रहा था। अलमासपुर चौक पर तीन युवक खड़े थे। चालक ने उन्हें हटने के लिए कहा। इस पर युवकों ने उसे खिड़की खोलकर नीचे उतार लिया। आरोपियों ने चालक  की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़ को देखकर दो मौके से फरार हो गए, तीसरे को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कूकड़ा निवासी राहुल बताया। बताया कि वह होमगार्ड कार्यालय में चपरासी है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।       


जेल गेट पर चेकिंग के दौरान बैग सहित पकड़ा गया युवक
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार गेट पर चेकिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को बैग सहित पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बैग में चरस और दो मोबाइल मिलने पर उसे नई मंडी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।  आरोपी ने बताया कि लाइन में खड़ी महिला ने उसे बैग दिया था। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।  जिला कारागार गेट के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर जेल स्टाफ मिलाई की लाइन में लगे लोगों की तलाशी ले रहा था। इसी दौरान लाइन में पीछे खड़े युवक के बैग की तलाशी ली, तो उसमें से दो मोबाइल फोन और चरस मिली। सामान मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जेल की बैरक नंबर पांच में बंद भाई की मिलाई करने आया था। पास में खड़ी महिला ने बैग भीतर ले जाने को कहा था, बताया कि बैग उसका नहीं है। जेल स्टाफ ने आरोपी को नईमंडी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed