{"_id":"5761a4074f1c1b4a2511c9d3","slug":"nsa-s-actions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद के पुत्र पर एनएसए की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सभासद के पुत्र पर एनएसए की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में बीते माह पांच मई को मोहल्ला सराफान में मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इस मामले में जेल भेजे गए पूर्व सभासद के पुत्र पर एसएसपी के आदेश पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि मोहल्ला सराफान में हुए बवाल में पुलिस ने कई लोगों को नामजद किया था। तत्कालीन एसएसपी केबी सिंह ने बलवाइयों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की पड़ताल करने के बाद अब एसएसपी दीपक कुमार ने बलवा में जेल भेजे गए आरोपी मोहल्ला सराफान निवासी पूर्व सभासद जाहिद के पुत्र चांद पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने चांद पर रासुका लगाकर अन्य नामजद फरार बलवाइयों को भी चेतावनी दे डाली कि उनके ऊपर भी रासुका की कार्रवाई की जा सकती है। विदित हो कि 2013 के दंगों में प्रशासन ने कवाल के विक्रम सैनी के अलावा भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम और भाजपा विधायक सुरेश राणा पर रासुका लगाई थी। इन तीनों के बाद अब एसएसपी ने खतौली के चांद पर रासुका लगाने की कार्रवाई की है।