फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NH-58 on the road Holdap

एनएच-58 पर रोड होल्डअप, मार्ग को पत्थरों से अवरुद्ध कर लूटपाट    

Mon, 27 Feb 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
NH-58 on the road Holdap
हाईवे पर पड़े इन्हीं पत्थरों से मार्ग अवरुद्ध किया गया। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हरिद्वार एनएच-58 पर शनिवार रात बदमाशों ने रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दिया। पत्थरों से मार्ग अवरुद्ध करके एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने करीब आधा दर्जन वाहन चालकों से हजारों रुपयों की नगदी लूट ली। चकमा देकर भाग निकले एक कार चालक पर बदमाशों ने फायरिंग की। कार चालक की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पूर्व बदमाश भाग निकले। खतौली और रतनपुरी पुलिस घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे के फुलत मार्ग के पास शनिवार रात करीब तीन बजे एक दर्जन बदमाशों ने हाईवे पर पड़े पत्थरों से मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जाने वाला राज्य मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने महेंद्रा पिकअप गाड़ी के चालक इकराम से 4500 रुपये की नकदी लूटी। इसी दौरान मेरठ के सदर बाजार निवासी कार सवार गौरव गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता परिवार के साथ मुजफ्फरनगर से आ रहा थ। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे 2200 रुपये की नगदी लूटी ली। इसके बाद बदमाशों ने एक-एक कर पीछे से आ रहे करीब आधा दर्जन वाहन चालकों से हथियारों से आतंकित करते हुए करीब 12 हजार रुपये लूटे। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर की ओर से थाना दौराला के गांव मटौर निवासी रमेश अपनी आल्टो कार से गांव जा रहा था। बदमाशों ने उसकी कार को भी रोकने का इशारा किया। चालक रमेश ने बदमाशों का इरादा भांपकर कार को पत्थरों के ऊपर चढ़ा दिया और कार की स्पीड तेजकर वहां से निकल भागा। बदमाशों ने उस पर फायरिंग की, लेकिन रमेश ने अपनी कार भंगेला कट के पास चीतल ग्रांड के पास रोकी। कार रोककर उसने यूपी डायल- 100 पर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। खतौली और रतनपुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जंगलों में कांबिंग की, मगर बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित महेंद्रा पिकअप का चालक लूट की तहरीर लेकर थाना रतनपुरी पहुंचा। आरोप है कि रतनपुरी पुलिस ने घटनास्थल खतौली क्षेत्र का बताते हुए चालक को थाने से चलता कर दिया। इस लूटपाट की घटना को लेकर खतौली और रतनपुरी पुलिस सीमा विवाद में उलझी है। जिस कारण दोनों थानों की पुलिस ने वारदात के संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।            


क्या कहते है दोनों थानों के इंस्पेक्टर
खतौली इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि हाईवे पर बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से वाहनों को रोकने की कोशिश की थी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व बदमाश भाग निकले। लूटपाट की कोई घटना नहीं हुई है। उधर, इंस्पेक्टर रतनपुरी विजय सिंह का कहना है कि मेरठ निवासी कार सवार गौरव गुप्ता ने कार हाईवे पर रोकी थी। वह कार से बाहर उतरकर लघुशंका करने के लिए चला गया। हाईवे पर उसका पर्स निकल गया था। जिसमें 2200 रुपये और एटीएम कार्ड आदि सामान था। उसने पर्स गिरने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed