फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar rape

जेठ ने दुष्कर्म कर महिला को घर से निकाला 

Tue, 21 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar rape
क्राइम
पुलिस ऑफिस पहुंची पीड़िता ने कप्तान को शिकायत कर बताया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे भैंस का दूध निकालने के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। बताया कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


खतौली क्षेत्र की पीड़ित महिला ने बताया तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी कुलदीप से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति, ससुर, सास और जेठ रोजाना उससे मारपीट करते थे। आरोपी उससे 50 हजार की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने बहाने से उसे भैंस को लगाया जाने वाला इंजेक्शन लगाकर मारने का प्रयास किया। तबियत खराब होने पर मेरठ में उपचार चलने से उसकी जान बच गई। बताया कि 10 जून की दोपहर जेठ ने कमरे में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने खतौली कोतवाली को मामले से अवगत कराया तो पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। कप्तान ने पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed