फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Crime News: Brother of Pradhan has murdered and dead body found in forest in a village

मर्डर: प्रधान के भाई की पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिली लाश, घर से काम के लिए गया था मोहनवीर

Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक प्रधान के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद लाश को खेत में फेंक दिया गया। मोहनवीर घर से काम के लिए फैक्टरी गया था और उसके बाद घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime News: Brother of Pradhan has murdered and dead body found in forest in a village
हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भिक्की के जंगल में प्रधान कपिल पाल के चचेरे भाई मोहनवीर पाल उर्फ मोनू (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव पूर्व प्रधान के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 

विज्ञापन


मोहनपाल उर्फ मोनू क्षेत्र में स्थित कीर्ति फैक्टरी में मजदूरी करता था। शुक्रवार दोपहर में वह फैक्टरी में जाने के लिए घर से कहकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजन सोचते रहे कि वह फैक्टरी में है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार शाम को गांव के पूर्व प्रधान इस्तकार अपने मजदूरों को लेकर खेत पर गया तो उन्होंने खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव के ऊपर गन्ने भी पड़े थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूर्व प्रधान की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में शव की शिनाख्त मोनू के रूप में हुई। उसके सिर व शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक के पिता देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed