खलील हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद की सजा, 2007 में दिया था वारदात को अंजाम, हत्या के पीछे ये थी बड़ी वजह
Muzaffarnagar Murder Case: मुजफ्फरनगर में खलील हत्याकांड के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। निकाह तुड़वाने को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूद नगर में निकाह तुड़वाने को लेकर अंजाम दी गई हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-10 की पीठासीन अधिकारी हेमलता त्यागी ने फैसला सुनाया।
अभियोजन के अधिवक्ता कैलाश चंद और सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार ने बताया कि दधेडू गांव के इलियास की साली गुलिस्तां का निकाह महमूदनगर निवासी खलील के साथ हुआ था। कुछ दिन बाद गुलिस्तां लद्दावाला निवासी शकील के संपर्क में आ गई। शकील और इलियास मिलकर खलील पर निकाह तोड़ने का दबाव बना रहे थे।
यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत
बताया गया कि तीन मार्च 2007 की रात 10 बजे दोनों खलील को महमूदनगर से बात करने के लिए बुलाकर ले गए। इसी दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित पक्ष की ओर से लद्दावाला निवासी शकील और दधेडू निवासी इलियास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने दोनों पर दोष सिद्ध किया। दोनों को आजीवन कारावास और 30-30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात