फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal contractor theft of millions

पालिका ठेकेदार के घर लाखों की चोरी      

Fri, 14 Oct 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 14 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Municipal contractor theft of millions
घटना की जानकारी देता ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला
घर की निचली मंजिल में सोए परिजनों को भनक तक नहीं लगी और चोर मकान की ऊपरी मंजिल में जंगले से घुसे और नगदी सहित लाखों के माल को उड़ा ले गए। शहर कोतवाली के खालापार में करीमनगर स्थित मकान में नगर पालिका में ठेकेदारी करने वाले नदीम का परिवार रहता है। उसका दो मंजिला मकान है। बुधवार रात नदीम  खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गए।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार रात में किसी समय मकान की ऊपरी मंजिल की खिड़की से चोर मकान में घुसे और वहां से नगदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए। सुबह परिवार की एक महिला ऊपरी मंजिल पर गई तो चोरी का पता चला। ऊपर के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार सोने के दो सैट, एक सैट झुमकी, दो सोने के कंगन, एक किलो चांदी और 50 हजार की नगदी सहित लाखों का माल चुरा कर ले गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। नदीम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed