फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mujaffarnagar police action

मुजफ्फरनगर पुलिस का कारनामा : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का शांतिभंग में चालान

Sat, 22 Jun 2019 12:49 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 22 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar police action
up police - फोटो : अमर उजाला
तितावी थाना पुलिस अपनी कार्यप्रणाली के चलते लगातार चर्चाओं के घेरे में है। मालखाने से लाखों कीमत की शराब के बाद रिवाल्वर-कारतूस गायब होने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले का खुलासा होने पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड करने के साथ ही सिपाही को भी लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व मालखाने में रखी माल मुकदमाती शराब की 486 पेटियां गायब कर दी गईं थीं, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये से अधिक थी। वहीं, मालखाने की जांच के दौरान वहां रखी माल मुकदमाती एक रिवाल्वर व कारतूस भी गायब मिली। उक्त दोनों मामलों में मालखाना इंचार्ज हेडकांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अब तितावी थाना पुलिस की एक ओर कारगुजारी सामने आई है, जिसमें बघरा चौकी पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में युवती को बंधक बनाकर किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों से साज खाकर उनका शांतिभंग की आशंका की मामूली धाराओं में चालान कर दिया। मामले की शिकायत होने पर कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बाद एसएसपी सुुधीर कुमार सिंह ने दरोगा जितेंद्र सिंह को सस्पेंड करते हुए आरक्षी कामेंद्र को भी लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले में एसपी देहात आलोक शर्मा को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी देहात का कहना है कि जांच के लिए विभागीय टीम का गठन किया गया है, जो जांच पूरी कर उन्हें रिपोर्ट करेगी, जिसके बाद आला अफसरों को पूरी जांच रिपोर्ट से अवगत कराया जाएगा। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed