{"_id":"5866ab394f1c1b047feeb855","slug":"model-se-thagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म में काम के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्म में काम के नाम पर ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने एक मॉडल से हॉलीवुड की फिल्म में रोल दिलवाने के नाम पर झांसा देकर छह लाख रुपये ठग लिए लिए। पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कूकडा गांव निवासी नेहा तोमर ने नई मंडी कोतवाली पर यह मुकदमा दर्ज कराया है। नेहा तोमर ने बताया कि वह कूकड़ा में अपने मामा के घर पर रह रही है, उसे अभिनय और मॉडलिंग का शौक है। उसने बताया कि मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी सुजीत सिंह उसकी पत्नी परमजीत, पुत्र गुरजीत सिंह व पुत्री पूनम कौर ने गत वर्ष 21 दिसंबर 2015 को उससे संपर्क किया और उसे हॉलीवुड की फिल्म में काम दिलाने का आश्वासन देते हुए खर्च के लिये तीन लाख रुपयों की मांग की। उसने उक्त लोगों की बातों में आकर उन्हें तीन लाख रुपये दे दिए। पीड़िता ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे दिल्ली बुलाया और नेट पर उसका न्यूयार्क जाने का टिकट दिखाते हुए उसे जल्द ही शूटिंग शुरू होने की बात कही।
आरोप है कि जब उसे शूटिंग के लिए न्यूयार्क नहीं भेजा गया तो उसने उक्त लोगों से संपर्क किया। आरोपियों ने नेहा से कहा कि न्यूयार्क में किसी कारण से फिल्म की शूटिंग स्थगित हो गई है। उक्त लोगों ने उसके रुपये वापस करने की बात कहते हुए उसे 50 हजार रुपयों का एक चेक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि उक्त लोगों के खाते में पैसे नहीं होने के कारण उसका चेक पास नहीं हुआ तब उसने उक्त लोगों को कानूनी नोटिस भेजा, जिस पर गुरजीत ने उसे कहा कि वह अपनी फिल्म कंपनी खोल रहा है और वह उसके साथ काम करके लाखों रुपये कमा सकती है। उन लोगों की बातों में आकर उसने एक बार फिर उन्हें तीन लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि उक्त लोगों ने नांगलोई में ऑफिस खोला, लेकिन जब काम शुरू नहीं हुआ तो उसने उक्त लोगों से अपनी रकम वापस मांगी। तब उक्त लोगों ने उसे रकम देने से इंकार करते हुए उसे धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।