विधायक ने एसडीओ से कहा, कपड़े फाड़ दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. ओपी गौतम के साथ आए लोगों ने कस्बे में हाईवे पर टूटी पुलिया से हो रही परेशानी से अवगत कराया। ग्राम गोधना में शमशान घाट, ग्राम तेजलहेड़ा के सरकारी अस्पताल में हैंडपंप, ग्राम भदौला में सड़क, फलौदा में सड़क और अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के अलावा दादूपुर में ट्रांसफार्मर बदलने आदि की मांग रखी गई। खादर में शासनादेश के मुताबिक आपूर्ति नहीं मिलने पर विधायक ने एसडीओ एसके गुप्ता को बुलाया और आपूर्ति में जल्द सुधार लगाने के लिए कहा। एसडीओ से कहा कि अगर जनता मेरे कपड़े फाड़ेगी, तो मैं आपके कपड़े फाड़ दूंगा। इस दौरान भाजपा नेता डॉ संदीप वर्मा, पंकज त्यागी, विजय त्यागी, राजकुमार त्यागी, राकेश आडवानी, शिवकुमार पाल, पप्पू धीमान, नरपत गुर्जर, प्रताप सिंह, पीरतपाल, सुक्कड सिंह, गुरमेल सिंह, राजेंद्र पांचली आदि मौजूद रहे।
उधर, पुरकाजी थाना प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को ग्राम मांडला और हरिनगर आदि की जमीन की पैमाइश एवं बैनामा करने के बाद भी कब्जा ना देने संबंधी पांच शिकायतें आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिनका तहसील कर्मियों और पुलिस को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई गई है। दोनों पक्षों से वार्ता कर निस्तारण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।