फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing young man killing

लापता युवक की हत्या, मास्टर माइंड निकली महिला       

Thu, 16 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Missing young man killing
युवक की हत्याकर इसी गड्ढे में दबाया गया था शव। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में  तीन दिन से लापता सलमान का शव बरामद हो गया है। सलमान की हत्या एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। महिला के कहना था कि सलमान एक वीडियो क्लिप के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बार बार की अनुचित मांग से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला। महिला की निशानदेही पर सलमान की लाश मंगलवार शाम शाहपुर के सोरम गांव के एक खेत से पुलिस ने बरामद कर ली। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी और शव जलाने के बाद जमीन में दबाया गया था। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने से गांव में तनाव हो गया। 
विज्ञापन


मोहल्ला मिर्दगान निवासी सलमान (20) पुत्र यामीन के फोन पर रविवार शाम एक कॉल आई। कुछ देर में आने की बात कहकर सलमान घर से चला गया था। उसके बाद सलमान का कुछ पता नहीं चल पाया। युवक के भाई इंतजार ने कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन से पुलिस लापता सलमान के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर उसकी बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। कॉल डिटेल एवं सर्विलांस से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला पछाला निवासी एक महिला को मंगलवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ये महिला मूलरूप से बागपत की रहने वाली है।
विज्ञापन


पूछताछ में महिला ने सलमान की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि सलमान से उसके संबंध थे। उसने उसकी वीडियो क्लिप बना रखी थी। क्लिप के आधार पर सलमान उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। सलमान से पीछा छुड़ाने के लिए उसने शाहपुर के सोरम गांव निवासी चार युवकों की सहायता से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार रात सोरम गांव से सनी पुत्र श्रीपाल, मोनू पुत्र जयवीर, अरुण पुत्र कालू और बिट्टू पुत्र काशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह शव बुढ़ाना पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने  शव को घर में रखकर आर्थिक सहायता की मांग की। बसपा नेता कादिर राना, सपा नेता सुबोध त्यागी एवं भाकिममं नेता गुलाम मोहम्मद जौला पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ मोहनलाल ने परिजनों को समझा-बुझाकर माहौल को शांत किया। आश्वासन मिलने पर परिजनों ने सलमान के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। एसपी देहात विनीत भटनागर  ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या आदि धाराओं को तरमीम कर दिया गया है।             
हत्या से प्रशासन के हाथ-पैर फूले             
बुढ़ाना। मंगलवार रात सलमान का शव मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही थी। शव परिजनों को देने से पहले ही कई थानों की पुलिस कस्बे में तैनात कर दी गई थी। बवाल के डर से अधिकारियों ने सभी आरोपियों को शहर कोतवाली में रखा था। कस्बे में ऐहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

युवक की बाइक पर गई थी महिला 
क्षेत्र के गांव सोरम में बुढ़ाना के युवक सलमान की हत्या के लिए आरोपियों ने ऐसे जंगल को चुना, जो बेहद सुनसान है। इस जंगल में सोरम, शाहजुड्डी और गोयला की सीमा लगती है। रात तो दूर दिन में भी इस जंगल में जिन लोगों के खेत हैं, उनके अलावा कोई और नहीं जाता। हत्या की आरोपी महिला मूल रूप से बागपत के टीकरी गांव की रहने वाली है। उसका पति फौज में है। वह एक बेटे के साथ बुढ़ाना में किराए के मकान में रहती है। महिला का ब्यूटी पार्लर भी है। पुलिस के मुताबिक शाहपुर के गांव सोरम के जंगल में जिस गन्ने के खेत में सलमान के शव को दबाया गया था, वह खेत होमगार्ड श्रीपाल का है।

मुख्य आरोपी सन्नी होमगार्ड श्रीपाल का बेटा है। 12 फरवरी को बुढ़ाना निवासी सलमान उर्फ मोनू को महिला ने शाहपुर बुलाया और कस्बा पुलिस चौकी के पास से उसकी बाइक पर बैठकर सीधे उसे सोरम के जंगल में लेकर पहुंच गई, जहां पहले से ही युवक मौजूद थे। हत्यारोपियों ने जंगल में पहले युवक की गर्दन काटी और बाद में उसकी पहचान मिटाने के लिए ईख के खेत में पत्ती डालकर उसका शव जलाया। इसके बाद पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को दबाकर आ गए।      


रात में की पुलिस ने अपनी कार्रवाई
महिला के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने में बड़ी ही सावधानी से काम लिया। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने फूंक-फूंककर कदम उठाया। महिला से पूछताछ करने के बाद दिन में ही युवक की हत्या हो जाने की जानकारी मिलने पर भी पुलिस ने अपनी कार्रवाई रात 11 बजे शुरू की। दिन में शव बरामदगी करने पर हंगामे की आशंका बनी हुई थी। साथ ही हत्यारोपियों के फरार होने का भी खतरा था। रातोंरात शव को चुपचाप बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed