फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing Chinese businessman from Delhi

दिल्ली से निकला चीनी कारोबारी हुआ लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Fri, 14 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Missing Chinese businessman from Delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से चला चीनी कारोबारी मुजफ्फरनगर आते हुए बीच रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अफसरों से उसकी तलाश की गुहार लगाई। पुलिस ने लापता व्यापारी के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी आखिरी लोकेशन संधावली, बागोवाली और शेर वाली कोठी के पास की मिली। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुुरू कर दी है।       
विज्ञापन


दिल्ली के प्रेमनगर निवासी सूरज सिंह पुत्र शिवराम सिंह का चीनी का कारोबार है। मंगलवार को कारोबारी काम के सिलसिले में दिल्ली से मुजफ्फरनगर आया था। दोपहर में सूरज सिंह ने पुत्री को फोन कर बताया कि वह मुजफ्फरनगर पहुंचने वाला है। इस काल के बाद से ही उसका फोन बंद हो गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने परिचितों के फोन मिलाकर मामले को जानने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। दो दिन से तलाश के बाद भी व्यापारी का कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


बुधवार शाम कारोबारी का भाई हरी सिंह दिल्ली से आकर भाजपा नेताओं के साथ एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह से मिला।  एसपी सिटी ने व्यापारी के दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया तो उनकी लोकेशन संधावली, बागोवाली एवं शेरो वाली कोठी की निकली। पीड़ित भाई ने खतौली और नई मंडी कोतवाली पुलिस से भी मामले को लेकर संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह हरीसिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत के साथ शहर कोतवाली पहुंचा और भाई की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी। मामला सिविल लाइन का होने के कारण कोतवाल ने उन्हे वहां भेज दिया।  सिविल लाइन पुलिस ने व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लापता कारोबारी के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed