{"_id":"583341f84f1c1bb504b3a8b0","slug":"mirchi-attack-ke-aaropi-ka-serender","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्ची अटैक के आरोपी का न्यायालय में सरेंडर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्ची अटैक के आरोपी का न्यायालय में सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
मिर्ची अटैक के आरोपी का कोर्ट में सेरेंडर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालने वाले आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जमानत पर सुनवाई 25 नवंबर को होगी।
शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालने की घटना 12 सितंबर की सुबह उस समय हुई थी, जब वे अपने गांधीनगर आवास पर समस्याएं सुन रहे थे। तभी आरोपी पीनना निवासी कपिल उर्फ चिंटू वहां आया और बातों के दौरान विधायक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर बाहर खड़े बाइक सवार अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।
नईमंडी कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी। मगर वह हाथ नहीं लग रहा था, जबकि उसके एक साथी तथा एक महिला को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी ने क्यों विधायक की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सोमवार को मुख्य आरोपी कपिल उर्फ चिंटू ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।