{"_id":"589621ce4f1c1bc64fe82002","slug":"maulana-s-son-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना के लापता बेटे का शव नाले में मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौलाना के लापता बेटे का शव नाले में मिला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के गांव नंगला रुद्र में मौलाना के लापता चल रहे पांच साल के बेटे का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार में भी कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। बच्चे की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी प्यारे मियां गांव नंगला रूद्र में स्थित मस्जिद के मौलाना हैं। काफी समय से वह परिवार के साथ गांव में ही रह रहे हैं। शनिवार सुबह मौलाना का पांच वर्षीय बालक सूफियान लापता हो गया। दोपहर तक परिजनों ने सूफियान को काफी जगह तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शाम के समय किसी ग्रामीण ने बालक का शव नाले में पड़ा देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मौलाना को दी। मौलाना और परिवार के लोग नाले पर पहुंचे।
वहीं बालक का शव नाले में मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। मौलाना ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। बालक के शव को परिजनों ने गमगीन माहौल में सुुपुर्दे खाक कर दिया। बालक नाले में खुद गिरा या गिराया गया। इसके कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।