फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulana Nazir

मौलाना नजीर से मिलने पहुंचे जौला  

Thu, 11 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Maulana Nazir
मौलाना नजीर से मिलने पहुंचे जौला। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गोलियों से भूने गए एनआईए के डिप्टी एसपी तंजीम अहमद द्वारा जानसठ के एक मौलाना की हत्या कराने की सुपारी लेने की खबर से मुस्लिम समाज के लोग सहमे हुए हैं। बुधवार को किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौलाना से उनके मदरसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कुख्यात अपराधी मुनीर के बयान की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में दंगों के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से लखनऊ में मेहमान नमाजी को लेकर चर्चा में रहे जानसठ के मौलाना की डिप्टी एसपी तंजीम अहमद द्वारा सुपारी लेकर हत्या कराने का राज पांच दिन बिजनौर पुलिस की रिमांड कस्टडी में रहे अपराध मुनीर ने खोलकर सनसनी फैला दी थी। मुनीर ने पुलिस को यहां तक बताया था कि उसने मौलाना की हत्या करने से इंकार भी कर दिया था।
विज्ञापन


इस खबर से क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोग सहमे हुए हैं। किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ मौलाना के मदरसा में पहुंचे। गुलाम मोहम्मद जौला ने मौलाना से मुलाकात की और कहा कि अपराधी मुनीर के इस बयान की जांच पड़ताल कराई जानी चाहिए। उन्होंने शासन व प्रशासन पर मुस्लिम धर्मगुुरुओं की सुरक्षा की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। इस दौरान राशिद अजीम, हाफिज शेरदीन, फहीमूददीन व नसीम अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed