फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married murder by poisoning

विवाहिता की जहर देकर हत्या

Sun, 18 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Married murder by poisoning
- फोटो : फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। शहर कोतवाली के मुहल्ला किदवई नगर में दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी। उपचार को लेकर परिजनों ने सिविल हॉस्पिटल में हंगामा भी किया। मृतका के भाई की ओर से शहर कोतवाली पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। 
विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बिहारी निवासी शाहिद हुसैन ने अपनी बेटी जिया फातिमा (26) का निकाह तीन साल पहले 10 अक्तूबर 2013 को गांव के ही मास्टर शमीम के बेटे रईस के साथ किया था। रईस इन दिनों परिवार समेत शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर बर्फखाना के पास रहता है। बीती रात विवाहिता जिया फातिमा की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके भाई जमाल अब्बास ने शहर कोतवाली पर पति रईस, ससुर शमीम, सास नुजहत फातिमा, देवर कुमैल, गौहर अब्बास और ननद मुन्नी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि दहेज में दस लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने उसकी बहन की मारपीट कर जहर देकर हत्या कर दी। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार मायके वालों ने निकाह में आल्टो कार भी दी थी। इसके बावजूद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर जिया फातिमा का उत्पीडऩ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे युशा के जन्म के बाद भी मांग जारी रही। इस बीच मायके वालों ने सात लाख रुपये भी दिए।  शुक्रवार रात्रि में ससुराल वाले आरोपियों ने मारपीट कर जिया फातिमा का जहर दे दिया। हालत बिगडऩे पर उसे बिहारी गांव में मायके वालों के यहां छोड़ गए। मायके वालों उसे लेकर सिखेड़ा थाने पर पहुंचे, तो पुलिस ने मामला शहर कोतवाली को बता दिया। 


परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, रात्रि में जिला अस्पताल में उपचार को लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। उधर, सिखेड़ा पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed