{"_id":"5814f0e64f1c1b250ebc2687","slug":"married-death-husband-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सठेड़ी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
सठेड़ी निवासी राजकुमार के बेटे सुदेश की शादी करीब 11 महीने पूर्व बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र के गांव इररीशपुर निवासी अखिलेश की पुत्री अंजना से हुई थी। शुक्रवार रात अंजना ने फांसी लगाकर खुुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर शनिवार सुबह विवाहिता के मायके वाले मौके पहुंचे और ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर डीके त्यागी को विवाहिता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर पति ने अपने परिजनों की सहायता से उनकी फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, उसके पिता की की तहरीर पर पति सुदेश, ससुर राजकुमार, सास संतोष, देवर छोटू, मामा सत्यवीर, ननद प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।