फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lootera Dabocha encounter bypass near Bypass

बाईपास के पास मुठभेड़ में लुटेरा दबोचा, पैर में गोली लगी

Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lootera Dabocha encounter bypass near Bypass
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर कोतवाली पुलिस ने पीनना बाईपास के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में लुटेरे को पैर में पुलिस की गोली लगी। साथ ही एक चौकी इंचार्ज भी घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश से नई मंडी से लूटा गया ट्रक बरामद हुआ, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि शहर कोतवाल संजीव शर्मा रविवार को वहलना चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें शनिवार रात को नई मंडी से लूटा गया ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, मगर बदमाश ट्रक लेकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा किया। पीनना बाइपास से आगे दधेडू रोड पर बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाश ट्रक छोड़ कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागे। बदमाशों की गोली लगने से रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी एसआई सुनील कुमार यादव घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और एसआई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश ने अपने नाम दिलशाद पुत्र नौशाद निवासी सरवट बताया।

उसने अपने साथी के साथ मिल कर शनिवार रात को नई मंडी से यह ट्रक लूटा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाश से तमंचा, चार कारतूस और खोखे भी बरामद हुए। पुलिस इस बदमाश की अपराधिक हिस्ट्री की जांच कर रही है। भागे बदमाश की भी तलाश जारी है।

क्लीनर को चाकू से गोद कर लूटा था ट्रक
मुजफ्फरनगर। पकड़े गए बदमाशों ने यह ट्रक शनिवार रात को नई मंडी के द्वारिकापुरी से लूटा था। द्वारकापुरी निवासी हरपाल का ट्रक मोहल्ले में खड़ा था। जट मुझेड़ा निवासी क्लीनर संदीप ट्रक में सोया था, तभी बदमाश आए और ट्रक लूट लिया।


विरोध करने पर संदीप को चाकुओं से गोद कर गंभीर घायल कर दिया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरपाल की ओर से नई मंडी कोतवाली पर ट्रक लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed